इन दिनों अगर कोई बॉलीवुड कपल सुर्ख़ियों में है तो वो है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जो नए साल की शाम एक साथ बिताने के बाद अब न्यूयोर्क में एक साथ रोमांटिक वक्त बिता रहे है। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है।
इस दिनों सोशल मीडिया पर दोनों के इश्क़ के चर्चे पहले ही खूब सुर्ख़ियों में है और खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की दोनों इस साल ही शादी के बंधन में बंधने का विचार भी बना चुके है।
हाल ही में रणबीर कपूर ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमे आलिया के काले रंग का ओवर कोट पहना है और वहीँ रणबीर ब्राउन जैकेट और कैप में बेहद हैंडसम लग रहे है।
दोनों के इस प्यार भरे रिश्ते को दोनों के परिवारों ने भी हरी झंडी दे दी है और दोनों परिवारों ने भी कई बार मुलाकात की है। रणबीर कपूर ने अपने फॅमिली व्हाट्सअप ग्रुप पर भी आलिया भट्ट को ऐड किया है।
इस रिश्ते की शुरुआत करें तो ख़बरों के अनुसार दोनों की मुलाकात तो पहले कई बार हो चुकी थी पर प्यार की शुरुआत हुई अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से और अब दोनों रिलेशनशिप में है।
अब देखना आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को अगले लेवल पर कब ले जाते है और उनकी शादी का इंतजार तो यकीनन हर फैन को होगा। रणबीर कपूर का नाम पहले भी कई नामी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।
रणबीर की अफेयर लिस्ट में आखिरी नाम कटरीना कैफ का रही और उसके बाद भी रणबीर पाकिस्तानी फिल्म अभिनेत्री माहिरा खान के साथ स्पॉट हुए थे लेकिन ज्यादा कुछ सामने आया नहीं। अब देखना होगा ये खूबसूरत कपल कर तक अपनी शादी की खुशखबरी सबको सुनाते है।


Download Android App
Download iOS App









