रणबीर और आलिया इन दिनों अपने पेरेंट्सहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। आलिया ने 6 नवंबर को एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया हैं। जिसकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिख रहे हैं। वही पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी की एक पिक्चर शेयर की हैं। साथ ही अपनी बेटी के नाम भी अब आलिया और रणबीर ने पर्दा हटा दिया हैं।

दरअसल देर शाम आलिया ने अपने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। मां बनने के करीब 17 दिन बाद आलिया भट्ट ने एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो में रणबीर ने अपनी लाड़ली को गोद में लिए हुए हैं। हालांकि इनकी ये फॅमिली पिक्चर पूरी तरह से साफ़ नहीं हैं और ये ब्लर जैसी ही दिखाई दे रही हैं। साथ ही इस दौरान दोनों ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर अपनी लिटिल प्रिंसेस का नाम ‘राहा कपूर’ रखा है।

इसके साथ ही आलिया ने पोस्ट में ये भी बताया की उनकी प्रिंसेस का ये नाम उनकी चालाक और वंडरफुल दादी ने रखा हैं। साथ ही आलिया ने अपने बेटी के नाम का ढेरो मतलब भी बताया हैं। जहां आलिया ने लिखा है की राहा का असल में मतलब दिव्य पथ.. स्वाहिली में इसका मतलब खुश है… संस्कृत में राहा का मतलब- एक वंश बढ़ाने वाला है.. बंगाली में राहा का मतलब- आराम, कम्फर्ट, राहत, है.. तो वहीं अरबी में इसका मतलब शांति है… इस नाम का मीनिंग खुशी, स्वतंत्रता और आनंद भी है। आखिर में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘थैंक यू राहा, हमारी फैमिली में जान डालने के लिए। ऐसा लग रहा है जैसे हमारी लाइफ अभी-अभी शुरू हुई हो।
वही आलिया के अब इस पोस्ट पर उनके फैंस सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। जिनमे नीतू कपूर, सोनी राजदान, श्वेता बच्चन नंदा और करीना कपूर सहित कपूर परिवार के कई परिवार के सदस्यों ने शुभकामना दी है।



वही करीना ने कमेंट करते हुए लिखा है की- राहा कपूर क्या मैं आपको गोद में ले सकती हूं…अब इंतजार नहीं हो रहा है।वहीं प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “गॉड ब्लेस राहा” साथ में दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है। आलिया भट्ट की पोस्ट को अभिनेता दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल ने भी पसंद किया।


Download Android App
Download iOS App



