इन दिनों बॉलीवुड में कई सेलेब्स की शादी होने की खबर जोरो पर है। जी हां तभी तो हर तरफ शादी की खबरें सुनने को मिल रही है। ये सीजन इतना खास होने वाला है की आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। ऐसे में कुछ सितारों के रिश्ते की पक्की खबर सामने आ चुकी है तो वहीं कई सितारों की शादी की खबरें अभी सिर्फ चर्चा में ही है। जहां बीते दिन राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई कर ली है तो दूसरी तरफ कटरीना और विक्की की शादी की खबरें भी रोज सुर्खियां बटोर रही हैं।

रणबीर-आलिया इस महीने करने वाले है सगाई ?
इस दौरान रणबीर और आलिया की शादी की खबरों ने तूल पड़की हुई है। हालांकि जहां पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं तो वहीं अब खबर आ रही है कि ये कपल कपल इसी महीने सगाई कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया-रणबीर 29 नवंबर को परिवार और दोस्तों के बीच सगाई कर सकते हैं। हालांकि इन खबरों पर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वैसे खबर यह भी है कि रणबीर और आलिया राजस्थान में ही सगाई करने का प्लान बना रहे हैं।वहीं जब रणबीर कपूर पैपराजी द्वारा स्पॉट किए गए जहां उसे शादी को लेकर सवाल किए गए लेकिन रणबीर ने इस पर कुछ नहीं कहा।

गौरतलब है, लंबे समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और बहुत समय से इनकी शादी की खबरें आ रही हैं। ऐसे में दोनों के सात फेरे लेने में कितना समय और लगेगा इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन दोनों के फैंस इनकी शादी के लिए बेहद उत्साहित हैँ।


Download Android App
Download iOS App



