रणबीर आलिया की शादी की खबरे इन दिनों हर मीडिया हाउस की हेडलाइंस बनी हुई है। कुछ टाइम पहल खबर आई थी कि रणबीर – आलिया की शादी के फंक्शन्स 10 अप्रैल से शुरू हो जायेंगे। कुछ दिनों पहले आलिया की मैनेजर को रणबीर के घर के बाहर भी देखा गया था।

रणबीर और आलिया की शादी, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 14 अप्रैल को होने जा रही है। हालाँकि इस मामले पर अभी तक आलिया और रणबीर के किसी भी करीबी ने कोई बयान नहीं दिया था। लेकिन अब खबर आई है की आलिया के अंकल रोबिन भट्ट ने मीडिया को बताया है की रणबीर आलिया शादी कब करने वाले है और शादी की ये खबरे कितनी सच है।

आपको बता दे की रोबिन भट्ट आलिया के पिता महेश भट्ट के सौतेले भाई है और बॉलीवुड के जाने माने राइटर है। रोबिन भट्ट ने मीडिया को बताया की रणबीर आलिया की शादी की फैली सभी खबरे सच है और ये दोनों 14 अप्रैल को RK हाउस में शादी करने जा रहे है, जहा नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने शादी की थी । शादी के फंक्शन्स में से सबसे अहम् रसम यानी मेहँदी सेरेमनी 13 अप्रैल को होगी।

वही दूसरी तरफ खबरों कि माने तो आलिया ने खुद को हाउस अरेस्ट कर लिया है ताकि वह शादी तक मीडिया कि नज़रो से दूर रहे। इसके आलावा खबरे तो ये भी है कि रणबीर आलिया की शादी का वेन्यू के साथ साथ कैटरर्स भी डीडे हो चुके है खाने का मेन्यू भी।

रणबीर आलिया की शादी से जुडी खबरे कई दिनों से बॉलीवुड गलिआरो में घूम रही है। वही शनिवार सुबह को नीतू सिंह ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था की उन्हें शादी के बारे में कुछ नहीं पता।हालाँकि वह भी चाहती है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाए ।

अब जबकि आलिया के अंकल ने ये कन्फर्म कर दिया है कि रणबीर आलिया कि शादी कि खबरे सच्ची है तो उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहेगा उस दिन का, जब रणबीर आलिया शादी करके मीडिया के सामने आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



