Alia Bhatt की बजाय Ranbir Kapoor ने इस खास शख्स की फोटो को बनाया अपने Phone का Wallpaper

Summary :

एक्टर रणबीर कपूर के फोन का वॉलपेपर आपने देखा? इस पर न तो वाइफ आलिया भट्ट हैं न ही राहा। जी हां, उनके वॉलपेपर का अंदाज देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि पिता ऋषि कपूर की है। आइए दिखाते हैं रणबीर कपूर के फोन का ये वॉलपेपर।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में पापा बने है और अपनी बेटी राहा के जन्म के बाद से एक्टर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे रणबीर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से जैसे एक्टर अपनी वाइफ आलिया भट्ट और बेटी राहा का ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। उसे देखकर लोग अब उन्हें परफेक्ट फैमली मैन बता रहे हैं।
इसी बीच रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फोटो में रणबीर की जगह उनके फोन पर लोगों की नजरें अटक गई हैं। हाल में ही वह मुंबई में एक प्रोडक्शन हाउस में स्पॉट हुए। इस दौरान उनके फोन के वॉलपेपर पर सबकी नजरें गई। जिसे देख फैंस कह रहे हैं कि ये है संस्कारी लड़का। 
जी हां, रणबीर कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर कोई और नहीं बल्कि पिता और दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर की तस्वीर है। दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर टी-सीरीज के ऑफिस में स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराजी ने उनकी खूब सारी तस्वीरें ली। इस दौरान उनके फोन का वॉलपेपर भी सामने आया। जिसमें ऋषि कपूर की तस्वीर देखने को मिली। जिसे देख फैंस उन्हें संस्कारी बेटा बताकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
बता दें 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। मौत से करीब 2 साल पहले एक्टर को ल्यूकेमिया कैंसर हुआ था। जिसके लिए वह अमेरिका भी गए थे। मगर कैंसर से जंग वह जीत नहीं पाए। उनका एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया था। पिता की मौत से पहले अक्सर रणबीर को उनके साथ स्पॉट किया जाता था।
बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 4 साल रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2018 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को को शादी रचा ली। हाल में ही दोनों पैरेंट्स बने हैं। उनके बेटी का नाम राहा कपूर है। जिसका जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ है। 

Desk Team