रणबीर कपूर नेक काम के लिए आपके साथ शेयर करेंगे अपना वॉर्डरोब, आलिया भट्ट ने दी जानकारी

Summary :

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही अपना वॉर्डरोब शेयर करने वाले है। ये खबर उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया से शेयर की है। रणबीर मंगलवार से अपने वॉर्डरोब की चीजों को चैरिटी के लिए डोनेट कर रहे हैं। रणबीर के वॉर्डरोब की चीजों को बेचकर जो मदद मिलेगी, उसे कैंसर से जूझ रहे बच्चों की सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही अपना वॉर्डरोब शेयर करने वाले है। ये खबर उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया से शेयर की है। बता दे, इन दोनों की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरो और वीडियोज़ के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं। आलिया भट्ट ने अब अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर कि है, जहां उन्होंने बताया कि रणबीर आपके साथ अपना वॉर्डरोब शेयर कर रहे हैं। 


आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए बहुत सी चीजे बताई, उन्होंने बताया कि रणबीर मंगलवार से अपने वॉर्डरोब की चीजों को चैरिटी के लिए डोनेट कर रहे हैं। आलिया ने अपनी स्टोरी पर लिखा कि रणबीर के वॉर्डरोब की चीजों को बेचकर जो मदद मिलेगी, उसे कैंसर से जूझ रहे बच्चों की सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अपनी स्टोरी के जरिए साथ में उन्होंने ये भी बताया ये सेल 9 फरवरी से शुरू कि जाएगी। 


रणबीर के वॉर्डरोब सेल को लेकर लोग काफी खुश हैं, उनके फैंस की सेल को लेकर काफी एक्साइटमेंट बढ़ रही है। कुछ फैंस उनके कपड़े खरीदने के लिए, तो कुछ उनकी सेल को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस काम के लिए आलिया की संस्था ‘कोएग्जिस्ट’ मदद करेगी। इससे जुड़ी तमाम जानकारी आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

Desk Team