बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल लीजा हेडन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकॉउंट से एक ख़ास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो आज मीडिया की सुर्खियों में छा गया। इस वीडियो में लीजा ने एक बड़ी अनाउंसमेंट की है और वो ये है की लीजा हेडन तीसरी बार मां बनने वाली हैं।
लीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए ये अनाउंस किया है कि वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द उनके घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने ये भी बता दिया है कि किस महीने में ये बच्चा इस दुनिया में आएगा।
एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनके बेटे जैक भी नज़र आ रहे हैं, जो घर में एक और बेबी के आने की न्यूज़ से काफी खुश हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लीजा वीडियो शूट कर रही होती हैं तभी जैक वहां आता है, लीजा जैक से कहती हैं ‘सबको बताओ मम्मी के टमी में क्या है’। इसके बाद जैक फुल एक्साइटमेंट के साथ बताता है ‘इसमें बेबी सिस्टर है।’ लीजा हेडन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें तीसरी बार मां बनने की ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App





