बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत के घर में इन दिनों जश्न का माहौल है। एक के बाद एक शादियां कंगना के परिवार में हो रही हैं। बीते दिनों पहले कंगना की बुआ के बेटे की शादी हुई थी। अब उनके संगे भाई अक्षत भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के भाई की शादी के फक्शन्स की वीडियोज और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

डांस किया कंगना के रिलेटिव्स ने
सोशल मीडिया पर हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी बुआ के बेटे की शादी की जानकारी फैन्स के साथ साझा की थी। उसके बाद फिर बहन रंगोली चंदेल ने बुआ के बेटे की शादी की तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर साझा की। इनमें भाई और दुल्हन का वीडियो क्लिप और तस्वीरें भी रंगोली ने शेयर की। इन वीडियोज में सबने जमकर डांस किया है।
डांस वीडियो हुआ था रंगोली का वारयल
सोशल मीडिया पर रंगोली और कंगना का एक डांस वीडियो इससे पहले सामने आया था जो जमकर वायरल हुआ था। कजरा मोहब्बतवाला पर भाई करण की शादी में रंगोली ने जबरदस्त डांस किया था।
जबकि ग्रुप डांस करती कंगना दिखाई दी थीं। उस ग्रुप डांस का वीडियो भी रंगोली ने साझा किया था और उसमें हिमाचली म्यूजिक पर उनके परिवार के लोग डांस करते दिखाई दे रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



