रिलीज हुआ Rani Chatterjee की लेटेस्ट फिल्म ‘Hum Haien Jethani’ का ट्रेलर, दिखेगी परिवार और विवाद की एक अनोखी कहानी

Summary :

Rani Chatterjee New Bhojpuri Film: Rani Chatterjee स्टारर फिल्म ‘हम हई जेठानी’ का ट्रेलर पारिवारिक होने के साथ-साथ घर में संपत्ति के लिए हो रही साजिश को भी दिखाता है। एक्ट्रेस का रोल फिल्म में बहुत मार्मिक है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं और फिल्म की जल्दी रिलीज की डिमांड कर रहे हैं। Rani Chatterjee New Bhojpuri Film: रिलीज हुआ रानी चटर्जी की लेटेस्ट फिल्म ‘Hum Haien Jethani’ का ट्रेलर एक्ट्रेस Rani Chatterjee की फिल्म ‘हम हई जेठानी’ का ट्रेलर ‘बीफॉरयू भोजपुरी’ पर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर की…

Rani Chatterjee New Bhojpuri Film: Rani Chatterjee स्टारर फिल्म ‘हम हई जेठानी’ का ट्रेलर पारिवारिक होने के साथ-साथ घर में संपत्ति के लिए हो रही साजिश को भी दिखाता है। एक्ट्रेस का रोल फिल्म में बहुत मार्मिक है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं और फिल्म की जल्दी रिलीज की डिमांड कर रहे हैं।

Rani Chatterjee New Bhojpuri Film: रिलीज हुआ रानी चटर्जी की लेटेस्ट फिल्म ‘Hum Haien Jethani’ का ट्रेलर

Rani Chatterjee New Bhojpuri Film
Rani Chatterjee New Bhojpuri Film( Source: Social Media)

एक्ट्रेस Rani Chatterjee की फिल्म ‘हम हई जेठानी’ का ट्रेलर ‘बीफॉरयू भोजपुरी’ पर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत में रानी चटर्जी यानी कात्यायनी का हंसता-खेलता परिवार दिखाया गया है, जिसमें उनके दो देवर और दो देवरानी मिलकर कात्यायनी की सेवा कर रही हैं। कात्यायनी को बच्चे होने में परेशानी हो रही है लेकिन वो अपनी देवरानी के बच्चों को अपने बच्चों की तरह पालती है लेकिन कात्यायनी को इस बात से अनजान है कि उसके दोनों देवर मिलकर सिर्फ संपत्ति के लिए उनकी सेवा कर रहे हैं।

स्टोरी में ट्विस्ट तब आता है, जब कात्यायनी खुद मां बनने वाली है और अपने भतीजे को भी अपने साथ रहने के लिए बुला लेती है। अब घर के हर सदस्य का असली रूप सामने आने लगता है।

फैंस कर रहे है फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार

Rani Chatterjee New Bhojpuri Film( Source: Social Media)
Rani Chatterjee New Bhojpuri Film( Source: Social Media)

ट्रेलर की शुरुआत में परिवार का प्यार देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, लेकिन आखिर में आप रोने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे. ट्रेलर फैंस को भी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने तारीफ कर लिखा, “हर परिवार में ऐसा ही होता है, रिश्ते संपत्ति के लालची और दिखावट के हो चुके हैं.” वहीं दूसरे ने लिखा, “आपकी फिल्म आज की सच्चाई को दिखाती है रानी जी, ऐसी ही फिल्में आती रहें.”

फिल्म की स्टारकास्ट

Rani Chatterjee New Bhojpuri Film( Source: Social Media)
Rani Chatterjee New Bhojpuri Film( Source: Social Media)

फिल्म को अनिल नैनन ने निर्देशित किया है और निर्माण संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी ने किया है। फिल्म में Rani Chatterjee के अलावा, ख़ुशीझा, सोनाली मिश्रा, अयाज़ खान, प्रेम दुबे, रितेश उपाध्याय, गोलू तिवारी, रागिनी यादव, लोटा तिवारी, और प्रकाश जैस हैं. बाल कलाकार हर्ष राज और आदर्श गोयल भी फिल्म का हिस्सा हैं। रानी चटर्जी फिलहाल अपनी नई फिल्म ‘यूपी वाली और बिहार वाली’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसी फिल्म के सेट से रानी आए दिन बीटीएस वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा, उनकी ‘जानम’ और ‘बैरी बहुरिया’ भी रिलीज हो चुकी हैं।

Also Read: इस फ्राइडे ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का होगा धमाका, Jolly LLB 3 से लेकर Delhi Crime सीजन तक रिलीज़ हो रही है ये फिल्में और सीरीज

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।