98 साल की उम्र में बॉलीवुड अभिनेत्री Kamini Kaushal का हुआ निधन, ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आखिरी बार आयी थी नजर

Summary :

Kamini Kaushal Death: बॉलीवुड की मशहूर और वेटरन अभिनेत्री Kamini Kaushal का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कामिनी कौशल लगभग छह दशकों तक हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहीं और उन्होंने अपनी सादगीपूर्ण और सशक्त अदाकारी से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। कामिनी ‘इश्क पे जोर नहीं’ जैसी फिल्मों में धर्मेंद्र की को-एक्ट्रेस थीं। Kamini Kaushal Death: अभिनेत्री Kamini Kaushal का 98 वर्ष की आयु में निधन बॉलीवुड की मशहूर और वेटरन अभिनेत्री Kamini Kaushal का 98 वर्ष की…

Kamini Kaushal Death: बॉलीवुड की मशहूर और वेटरन अभिनेत्री Kamini Kaushal का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कामिनी कौशल लगभग छह दशकों तक हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहीं और उन्होंने अपनी सादगीपूर्ण और सशक्त अदाकारी से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। कामिनी ‘इश्क पे जोर नहीं’ जैसी फिल्मों में धर्मेंद्र की को-एक्ट्रेस थीं।

Kamini Kaushal Death: अभिनेत्री Kamini Kaushal का 98 वर्ष की आयु में निधन

Kamini Kaushal Deathइन फिल्मो में किया काम अगर कामिनी कौशल की प्रमुख फिल्मों की बात करें तो इनमें शहीद (1948), नदिया के पार (1948), आग (1948), जिद्दी (1948), शबनम (1949), आरजू (1950) और बिराज बहू (1954) जैसी फिल्में शामिल हैं। 'बिराज बहू' के लिए उन्हें 1954 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। कामिनी कौशल के अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के चर्चे भी खूब मशहूर रहे। उन्होंने हर दौर के सितारों के साथ काम किया है। फिल्म 'कबीर सिंह' में वे शाहिद कपूर की दादी के रूप में नजर आईं। वहीं, 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उन्हें शाहरुख खान की दादी के रोल में देखा गया।
Kamini Kaushal Death( Source: Social Media)

बॉलीवुड की मशहूर और वेटरन अभिनेत्री Kamini Kaushal का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कामिनी कौशल का जन्म 16 जनवरी, 1927 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता से पहले ही अभिनय की दुनिया में कदम रखते हुए 1946 में फिल्म ‘नीचा नगर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। यह फिल्म न केवल उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अमर हो गई।

नीचा नगर ने पहले कान फिल्म समारोह (Cannes Film Festival) में बेस्ट फिल्म (Palme d’Or) का पुरस्कार जीता — और यह अब तक पाल्मे डी’ओर जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय फिल्म बनी हुई है। इस तरह कामिनी कौशल का नाम भी इतिहास में दर्ज हो गया, क्योंकि वह ऐसी पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं जिनका काम कान में सम्मानित फिल्म से जुड़ा।

इन फिल्मो में किया काम

Kamini Kaushal Death
Kamini Kaushal Death( Source: Social Media)

अगर Kamini Kaushal की प्रमुख फिल्मों की बात करें तो इनमें शहीद (1948), नदिया के पार (1948), आग (1948), जिद्दी (1948), शबनम (1949), आरजू (1950) और बिराज बहू (1954) जैसी फिल्में शामिल हैं। ‘बिराज बहू’ के लिए उन्हें 1954 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। कामिनी कौशल के अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के चर्चे भी खूब मशहूर रहे। उन्होंने हर दौर के सितारों के साथ काम किया है। फिल्म ‘कबीर सिंह’ में वे शाहिद कपूर की दादी के रूप में नजर आईं। वहीं, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में उन्हें शाहरुख खान की दादी के रोल में देखा गया।

Also Read: रिलीज हुआ Rani Chatterjee की लेटेस्ट फिल्म ‘Hum Haien Jethani’ का ट्रेलर, दिखेगी परिवार और विवाद की एक अनोखी कहानी

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।