पूरा देश 24 अक्टूबर यानी मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा को मना रहा है। इस मौके पर आम से लेकर खास लोग के जरिए लोगों को बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने विजयादशमी के अवसर पर मुंबई में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन के दुर्गा पूजा पंडाल में ‘सिंदूर खेला’ अनुष्ठान के साथ देवी दुर्गा को विदाई दी। इस मौके पर रानी ने सुनहरी-गुलाबी रेशम की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने सोने के आभूषण और मंगलसूत्र के साथ जोड़ा था।
इसी के साथ इस दौरान एक्ट्रेस पंडाल में पारंपरिक डांस भी करती नजर आईं। यह अनुष्ठान भारत में, विशेषकर पश्चिम बंगाल में एक प्रमुख त्योहार, दुर्गा पूजा के अंतिम दिन होता है। विजय दशमी, दुर्गा पूजा के आखिरी दिन, विवाहित बंगाली हिंदू महिलाएं देवी के माथे और पैरों पर सिन्दूर लगाती हैं और उन्हें मिठाई खिलाती हैं, इसके बाद एक-दूसरे के चेहरे पर सिन्दूर लगाती हैं। सिन्दूर खेला को ‘सिंदूर खेल’ के रूप में जाना जाता है, और यह बंगाली हिंदू महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह अनुष्ठान मूर्तियों के जलमग्न होने से पहले होता है।
View this post on Instagram
इस दौरान एक्ट्रेस ने न सिर्फ सिन्दूर खेला बल्कि ढाक की धुन पर डांस भी किया। इस मौके पर इशिता दत्ता और एक्टर वत्सल सेठ भी दुर्गा पंडाल में सिंदूर खेला में शामिल हुए। इस दौरान एक्ट्रेस रेड और व्हाइट कलर की बंगाली साड़ी में नजर आई।
तो वहीं वत्सल ब्लू कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए। विजयादशमी के अवसर पर मुंबई के दुर्गा पंडाल में रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी समेत कई सेलेब्स ने मां दुर्गा को विदाई दी और अपने बंगाली रीति-रिवाजों के साथ सिंदूर की होली खेली।


Download Android App
Download iOS App





