रानू मंडल का ‘Manike Mage Hite’ सॉन्ग गाते हुए वीडियो वायरल, लोग बोले-‘Bakwass’

Summary :

इंटरनेट की दुनिया ऐसी है जहां कोई भी इसके जरिये रातों-रात स्टार बन सकता है। वैसे तो सोशल मीडिया पर आये दिन कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं

इंटरनेट की दुनिया ऐसी है जहां कोई भी इसके जरिये रातों-रात स्टार बन सकता है। वैसे तो सोशल मीडिया पर आये दिन कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इनमें से कुछेक वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों की जिंदगी को ही पलट दिए हैं। 
इसी में एक नाम रानू मंडल का भी शामिल है जिन्होंने अपनी आवाज के दम पर बॉलीवुड तक का सफर तय किया। अब काफी लंबे वक्त बाद रानू एक बार फिर अपने गाने की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं, अबकी बार रानू श्रीलंका की सिंगर वायरल सॉन्ग ‘मानिके मगे हिते’ गा रही हैं।
रानू मंडल ने गुनगुनाया गाना… 
हाल ही में सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह श्रीलंका की सिंगर योहानी के मशहूर गाने Manike Mage Hithe सॉन्ग को गा रही हैं। रानू इस वीडियो में पूरी तरह से गाने में डूबी नजर आ रही हैं दूसरी भाषा होते हुए भी वह इस गाने के बोल को याद कर चुकी हैं। 

रानू मंडल के इस वीडियो को देखकर लोग मिलीजुला रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उनका ये गाना सुनकर तारीफ कर रहा है तो किसी ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- तौबा-तौबा… कान से खून आ गया। दूसरे यूजर ने लिखा – बकवास, तीसरे यूजर ने लिखा, कहीं ये गाना यूहानी ना सुन ले, वो अपने सिंगिंग करियर से क्विट कर लेंगी’। चौथे ने लिखा- ‘सारा मूड इस वीडियो को देखने के बाद खराब हो गया’। वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘किसने कहा तुम ये गाना गा लो।
इस दौरान उनके लुक की बात करें तो इस वीडियो में वह एक लाल रंग की टीशर्ट में नजर आ रही हैं। वीडियो में वो पहले से कुछ कमजोर दिख रही हैं। वहीं आसपास के माहौल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है रानू  फिर से आर्थिक दिक्कतों से जूझ रही हैं।  
याद दिला दें कि साल 2019 में रानू मंडल का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वह स्टेशन पर बैठकर अपना गुजारा करने के लिए ‘एक प्यार का नगमा है’ गाती दिख रही थीं।   जिसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें फिल्म में गाने का मौका दे दिया था।  

Desk Team