इंटरनेट सिंगिंग सेंसेशन के नाम से मशहूर रानू मंडल की किस्मत चमक चुकी है और इन्होने पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन से निकल कर बॉलीवुड तक का सफर तय कर लिया है। सोशल मीडिया की मदद से रानू अब एक सेलिब्रिटी बन चुकी है।

हाल ही में मशहूर सिंगर और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल से अपनी आने वाली फिल्म ‘हैप्पी हार्डी और हीर’ के लिए तीन गाने रिकॉर्ड करवाए है। इन गानों की रिकॉर्डिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

पहला वीडियो वायरल होने के बाद से ही रानू मंडल को पूरा देश जानने लगा है। रानू अब स्टेज परफॉरमेंस भी देती है और लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ लगा लेते है। अपनी मधुर आवाज के दम पर रानू ने लाखों फैंस बनाये है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन के नाती रिश्तेदार भी ही उनसे मिलने पहुँच रहे है और रानू से 10 साल से दूर रह रहीं एलिजाबेथ साथी रॉय भी अब वापस लौट आयी है। हाल ही में एक वियो सामने आया है जिसमे एलिजाबेथ भी अपनी मां के साथ गाना गा रही है।

इस वीडियो में एलिजाबेथ बिलकुल अपनी मां की तरह गए रही है और रानू भी उनका बखूबी साथ दे रही है। इस वीडियो में मां और बेटी मशहूर गीत ‘आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ जाती दिखाई दे रही है। रानू के मशहूर होने बाद जिस तरह उनकी बेटी वापस अपनी मां के पास लौटी है सोशल मीडिया यूजर्स को खास पसंद नहीं आ रहा है।
हाल ही में एलिजाबेथ ने आरोप लगाया था की रानू के मैनेजर अतीन्द्र चक्रवर्ती और उनका ध्यान रख रहे क्लब वाले उन्हें अपनी मां से मिलने नहीं दे रहे है। एलिजाबेथ ने दोनों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया था और कहा था कि दोनों ने उनकी टाँगे तोड़ने की धमकी दी है।

एलिजाबेथ ने ये भी आरोप लगाया की दोनों की नजर उनकी मां के पैसों और कमाई पर है। दोनों ने उनकी मां का ब्रेनवॉश कर दिया है और फ़ोन पर भी वो उन्हें किसी से बात नहीं करने देते।


Download Android App
Download iOS App



