आपने अक्सर सुना होगा कि नारियल पानी के पीने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। लेकिन इस बीच ऐसा कहा जा रहा है कि नारियल पानी आपकी सेहत के लिए उतना भी अच्छा नहीं है जितना आप सोच कर बैठे हुए हैं। जी हां क्योंकि नारियल पानी पीने से न केवल आपको दिल संबंधी बीमारियां हो सकती है बल्कि आपका ब्लड प्रेशर भी कम हो सकता है।

क्या यह बातें सच हैं इसे लेकर एक्सपर्ट ने अपनी-अपनी राय दी है। वैसे तो नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है जो कि बीमारियों से लड़ता है। लेकिन फिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि नारियल पानी उतना भी अच्छा नहीं है।

हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो ये सभी बातें एकदम झूठी हैं। नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। एमेरीलैंड यूनिवर्सिटी में मेडीसीन की असिस्टेंट प्रोफेसर पामीला पीके का कहना है कि नारियल पानी पीने से आप कुदरती तौर पर हाइड्रेट रहते हैं और आपके डाइट में पोटेशियम शामिल होता है।

उनका कहना है कि ज्यादातर अमेरिकी अपनी डाइट में फल और सब्जियां नहीं लेते हैं जिसकी वजह से वो ज्यादा पोटेशियम नहीं ले पाते हैं। ऐसे में नारियल पानी इस गेप को भरने के लिए सबसे बेहतरीन सोर्स है।

वहीं बोस्टन यूनिवर्सिटी में पोषण के एसोसिएट प्रोफेसर जॉन सालगे ब्लेक ने बताया कि नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए खराब नहीं है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आप फलों और सब्जियों को छोड़कर अपने स्वास्थ्य और हाइड्रेट के लिए केवल नारियल पानी पर ही निर्भर रहे।

उन्होंने बताया कि नारियल पानी पोटैशियम के साथ-साथ कैलोरी भी प्रदान करता है। यदि आप नारियल पानी की जगह केला भी खा लेते हैं तो आपको उससे भी ज्यादा पोटैशियम और दूसरे पोषण मिल सकेंगे।

लेकिन नारियल पानी में आपको केवल पोटैशियम और कैलोरी ही मिल पाएगी। इसलिए हमेशा ध्यान रहे नारियल पानी के साथ ही फलों और सब्जियों का भरपूर सेवन करें।


Download Android App
Download iOS App



