‘सिंबा’ की टीम ने मिलकर बनाया कामयाबी का जश्न, रणवीर ने यूं मचाई खलबली

Summary :

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा साल की सबसे बड़ी सुपर डुपर हिट फिल्म में शामिल हो गई हैं। फिल्म सिंबा को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा साल की सबसे बड़ी सुपर डुपर हिट फिल्म में शामिल हो गई हैं। फिल्म सिंबा को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। वहीं दर्शकों ने भी रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी को पसंद किया है। फिल्म सिंबा 10 दिन में 190 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

साल 2018 की सिंबा को 28 दिसंबर को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब छाई रही। बता दें अब तक 190 करोड़ की कमाई कर लेने के बाद अब इसकी नजर 200 करोड़ क्लब पर है।

इस फिल्म में रणवीर सिंह सिंघम लुक में दिखाई दिए यानी पुलिसवाले बनकर आए। उनका ये अवतार लोगों को खूब पसंद आया। फिल्म में उनके अपोजिट दिखार्ई दी सारा अली खान। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर किया गया है।

मुंबई में की गई फिल्म सिंबा की सक्‍सेस पार्टी….

फिल्म की इस बड़ी कामयाबी के लिए मुंबई में सिंबा की सक्सेस पार्टी के लिए टीम सिंबा करण जौहर के घर पहुंची। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सारे सितारे शामिल जैसे अजय देवगन ,काजोल और अक्षय कुमार।

वहीं रणवीर सिंह ने अपने बेहद अगल स्टाइल में एंट्री मारी तो वहीं सारा अली खान इस सफलता से फूले नहीं समा रही है। रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को भी पार्टी में धमाल करते हुए देखा गया।

बता दें पार्टी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिय पर वायरल हो रही हैं। यूं तो इस पार्टी के लिए सभी खुश थे लेकिन रणवीर सिंह तो जैसे मानो सांतवे आसमां पर थे।

 

इसका सबूत यह रहा उन्होंने इस पार्टी में खूब खलबली मचाई और बाद में मीडिया के सामने भी अपनी खुशी को बेहद शानदार ढंग से जाहिर किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की अलगी फिल्म गली बॉय है। जो इस साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

 

यहां देखें पार्टी की वीडियो…

1#

https://www.instagram.com/p/BsXIsnggYmr/?utm_source=ig_embed

2#

https://www.instagram.com/p/BsW_NaJgKno/?utm_source=ig_embed

3#

https://www.instagram.com/p/BsXIsnggYmr/?utm_source=ig_embed

4#

https://www.instagram.com/p/BsW88a9AfaW/?utm_source=ig_embed

5#

https://www.instagram.com/p/BsXFoMkAiKU/?utm_source=ig_embed

Desk Team