हाल ही में रणवीर सिंह ने अपना 34वां जनदिन सेलिब्रेट किया और इस मौके पर उन्हें अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से बेहद प्यार भरी विश सोशल मीडिया पर मिली।

अभिनेता रणवीर सिंह, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सिर्फ पति ही नहीं हैं बल्कि वह दीपिका के दोस्त, प्रेमी और उनके बच्चे भी हैं। रणवीर के 34वें जन्मदिन पर शनिवार को दीपिका ने रणवीर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें वह बर्फ के एक गोले को चूसते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, “संवेदनशील और भावपूर्ण, ध्यान रखने वाला और दयालु, उदार और विनीत, मजाकिया और बुद्धिमान, आनंददायी और भरोसेमंद..ये सबकुछ और इससे भी ज्यादा।”

दीपिका ने आगे लिखा “मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरे प्रेमी, मेरे हमराज..कभी-कभार मेरे बच्चे, मेरा शिशु, मेरा पाइनऐप्पल, मेरा सनशाईन, मेरा रेनबो..तुम हमेशा इसी तरह से रहो। ढेर सारा प्यार।

फिल्म निर्माता फराह खान, जिनके साथ दीपिका ने अपनी पहली फिल्म में काम किया था, उन्होंने दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, “यह वाकई में खूबसूरत है। इन सभी को हैप्पी बर्थडे।”

इस बीच, अपने जन्मदिन पर रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म ’83’ में अपने लुक का खुलासा किया जिसमें वह दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे।



Download Android App
Download iOS App



