Ranveer Singh In Chamundeshwari Temple: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ जहां निर्माता फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से अलग होने को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उन पर बैन लगाया है, वहीं दूसरी ओर एक्टर ने कांतारा मिमिक्री विवाद में अपनी गलती स्वीकार करते हुए कोर्ट के आदेश का पालन किया है।
Ranveer Singh News: चामुंडेश्वरी मंदिर में मांगी माफी
Who’s gonna tell Mi-lords & Ranveer Singh that Tulunad Pili Chandi Daiva in Kantara is different and Vedic deity Chamundeshwari is different 😭
This is what happens when people doesn’t understand the concept of Daivaradhane@RanveerOfficial @shetty_rishab pic.twitter.com/fVbGQiULvt
— Vije (@vijeshetty) May 26, 2026
आपको बता दें कि पिछले साल गोवा फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह एक विवाद में घिर गए थे। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म कांतारा के चर्चित ‘दैव्य’ सीन की मिमिक्री की थी। रणवीर की इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई थी और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
Ranveer Singh Case: रणवीर सिंह पर क्या हुआ था केस?

मामला बाद में कर्नाटक हाई कोर्ट तक पहुंचा। फिर कोर्ट ने रणवीर की एफआईआर रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें फटकार लगाई और चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगने का निर्देश दिया। ऐसे में अदालत के आदेश का सम्मान करते हुए रणवीर हाल ही में मंदिर पहुंचे और जमीन पर बैठकर हाथ जोड़ते हुए ऑफिशियल तौर पर अपनी गलती के लिए माफी मांगी।

इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस रणवीर की सादगी और कोर्ट के आदेश का सम्मान करने के उनके रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Ranveer Singh In Chamundeshwari Temple: रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं, धुरंधर के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में और इज़ाफा देखने को मिला है। हालांकि डॉन 3 विवाद और FWICE बैन को लेकर इंडस्ट्री में हलचल बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर की अगली फिल्म का नाम प्रलय बताया जा रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। इसके अलावा खबरें हैं कि वह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में कैमियो करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं।
Read More: Drishyam 3 ने वर्ल्ड वाइड मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाकर फिल्म ने रचा इतिहास


Download Android App
Download iOS App




