बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने अनोखे फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है और अपनी एक्टिंग से सिंबा स्टार ने लम्बा चौड़ा फैन बेस बनाया है। इस नवरात्री के मौके पर रणवीर को खुद को एक बेहद खास तोहफा दिया है, जिसका नजारा अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

हाल ही में रणवीर सिंह ने तीन करोड़ रूपये में नयी लैंबोर्गिनी कार खरीदी है। रणवीर सिंह ने एक लाल रंग की लैंबोर्गिनी उरुस खरीदी है और वह इस कार के साथ हैप्पी मूड में स्पॉट किये गए। उन्हें मुंबई की सड़कों पर कार में ड्राइव का मजा लेते हुए देखा गया।

रणवीर सिंह ने इस मौके पर एक लाल रंग की मैचिंग टोपी भी पहनी थी। इस स्टाइलिश कार की कीमत भारत में लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसे दुनिया का पहला सुपर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल कहा जा रहा है।
हालांकि अभी इस गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं आई है पर रणवीर सिंह ने नयी चमचमाती कार की ड्राइव लेने में देरी नहीं की। टेस्ट ड्राइव के वक्त रणवीर सिंह ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी।

रणवीर और दीपिका अपनी आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग पूरी करने के बाद कुछ हफ्ते पहले ही यूके से लौटे है। रणवीर ने इस फिल्म में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई है। जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के रूप में दिखाई देंगी।

इसके पहले रणवीर और दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियां की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में एक साथ नजर आ चुके हैं।



Download Android App
Download iOS App



