केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पिछले दिनों भारी बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना में हुए जलजमाव के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया है।
गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, “पटना में बारिश से तबाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जिम्मेवार हैं।” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुंह देख कर राहत सामग्री का वितरण न किया जाए।
VIDEO : ‘जुगाड़’ की नाव पर सवार रामकृपाल यादव पानी में डूबे, ग्रामीणों ने निकाला
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले बुधवार को भी पटना में जलजमाव के लिए बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा था कि इस बुरे हालात के लिए केवल प्रकृति को जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। यह तो व्यवस्था और प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है। राज्य सरकार ने सिर्फ लोगों को अलर्ट किया लेकिन जल निकासी के लिए स्वयं अपडेट नहीं हुई। उन्होंने इसे अपनी आंतरिक पीड़ा भी बताया था।


Download Android App
Download iOS App



