Deepika Padukone की इंडियन बार्बी लुक में फोटोज हुई वायरल, पति Ranveer Singh ने ऐसे किया रिएक्ट

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों पर रणवीर सिंह ने मजेदार कमेंट किया है। दीपिका का नया लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दीपिका के देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। दीपिका की लेटेस्ट फोटो पर उनके पति रणवीर सिंह ने रिएक्ट किया है जिसकी वजह से कपल एक बार फिर खबरों में आ गया है।
पठान एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही है जिसमें एक्ट्रेस ने अपने न्यू लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने दिख रही हैं। इन तस्वीरों को अदाकारा लुक उनके अबतक के सभी लुक्स से काफी अलग है और नया है।
दरअसल, दीपिका पादुकोण इन तस्वीरों में ‘इंडियन बार्बी’ लुक में दिखाई दे रही हैं। दीपिका पादुकोण ने इस वायरल हो रही तस्वीर में पिंक कलर की ड्रेस और एक ब्लैक कैप पहनी हुई है। साथ ही साथ एक्ट्रेस ने सफेद स्नीकर्स भी कैरी किए हुए हैं।’इंडियन बार्बी’ लुक में दीपिका को फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रह हैं। ना सिर्फ फैंस बल्कि दीपिका के बॉर्बी लुक ने उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह का भी दिल जीत लिया है।
वैसे तो रणवीर सिंह हमेशा ही अपनी वाइफ दीपिका की तारीफों के पुल बांधते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार भी दीपिका की तस्वीरों पर रणवीर सिंह ने खास अंदाज में अपना प्यार अपनी लेडी लव के लिए जाहिर किया है। रणवीर सिंह ने कॉमेंट सेक्शन पर रेड हॉट इमोजी शेयर किया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस साल की शुरुआत में फिल्म पठान में नजर आई थीं। अब जल्द ही दीपिका साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के में लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनकी और आलिया भट्ट की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलने वाली है।

Desk Team