दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुकी हैं। अपनी कला के दम पर
उन्होंने इतनी बड़ी इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। अपनी पहली फिल्म से
लेकर आजतक दीपिका ने कभी मुड़कर दोबारा पीछे नहीं देखा। अपने हर किरदार में उन्होंने
दर्शकों को कुछ नया ही दिखाने की कोशिश की है जिसमें वो हमेशा कामयाब भी रही हैं।एक्ट्रेस
अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।
हालांकि इन दिनों अपने बिजी शूड्यूल से थोड़ा टाइम निकालकर एक्ट्रेस अपनी मां उज्जला
पादुकोण और बहन अनीशा के साथ छुट्टियां मनाने निकल पड़ी हैं। वैसे तो एक्ट्रेस के
पति रणवीर सिंह उनके साथ हर जगह नजर आते हैं लेकिन इस बार दीपिका रणवीर को घर पर
छोड़कर अपनी मां और बहन के साथ छुट्टी मनाने इटली के मशहूर कैनाल सिटी वेनिस
पहुंचीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी वेनिस ट्रिप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर
भी की है।
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेनिस की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली
तस्वीर में तीनों एयरपोर्ट के लाउंज में बैठे नजर आ रहे हैं। जहां दीपिका चेहरे पर
मास्क लगाए नजर आ रही हैं। तो वहीं अनीशा ग्रे स्वेट शर्ट में और मां उज्जला कैमरे
की ओर देख रही हैं। दूसरी तस्वीर में दीपिका ने फ्लाइट के खाने की तस्वीर शेयर की हैं।
तीसरी तस्वीर दीपिका चुपके से सेल्फी ले रही हैं जिनमें पीछे उनकी बहन सोती
हुई नजर आ रही है। अन्य तस्वीरों में दीपिका वेनिस के एक महल की शानदार नक्काशीदार
छत और महल के अंदर के हिस्से को दिखा रही हैं। वहीं एक और तस्वीर में वह गोंडोला
राइड का भी मजा ले रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- ‘वेनिस फोटो डंप‘। उनकी लेटेस्ट पोस्ट पर काफी सारे रिएक्शन आ
रहे हैं। वहीं एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपनी वाइफ की इन तस्वीरों पर जमकर अपना प्यार
लुटाते हुए कॉमेंट बॉक्स में लव,
दिल और स्टार वाले इमोजी शेयर
किए हैं। वहीं एक्ट्रेस की बहन अनीशा ने उन्हें क्यूटी बताया। तो वहीं एक फैन ने
लिखा- फोटोडंप पसंद आया। वहीं दूसरे ने लिखा- अद्भुत लोग अद्भुत तस्वीरें।
इसी के साथ कुछ फैंस तो रणवीर सिंह के कॉमेंट पर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे
हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘रणवीर सिंह बेस्ट
पति’, एक यूजर ने तो एक्टर को दीपिका के लिए बेस्ट
मैन बताते हुए कॉमेंट मे लिखा- ‘बेस्ट
मैन हर लाइफ’। तो किसी ने कॉमेंट में इस पावर कपल की तारीफ की है।
वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। पठान जनवरी 2023 में
रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा दीपिका ‘फाइटर‘ में ऋतिक रोशन के साथ दिखने वाली हैं। दीपिका
साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ द इंटर्न और नाग अश्विन की आगामी फिल्म के हिंदी
रूपांतरण में वो अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App








