Ranveer Singh के Opposite क्यों किया गया 20 साल छोटी एक्ट्रेस Sara Arjun को Cast, Mukesh Chhabra ने किया खुलासा!

Summary :

Ranveer Singh Sara Arjun Film: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आ रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और सिनेमाघरों में ऑडियंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म की कहानी, निर्देशन और कलाकारों की परफॉर्मेंस की हर तरफ तारीफ हो रही है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अन्य कलाकारों के अभिनय को दर्शक खूब सराह रहे हैं। हालांकि, इतनी बड़ी सफलता के बीच फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक विवाद भी सामने…

Ranveer Singh Sara Arjun Film: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आ रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और सिनेमाघरों में ऑडियंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म की कहानी, निर्देशन और कलाकारों की परफॉर्मेंस की हर तरफ तारीफ हो रही है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अन्य कलाकारों के अभिनय को दर्शक खूब सराह रहे हैं। हालांकि, इतनी बड़ी सफलता के बीच फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक विवाद भी सामने आया है, जो लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Ranveer Singh Sara Arjun Film: रणवीर और सारा का रोल

Ranveer Singh Sara Arjun film
Ranveer Singh Sara Arjun Film (Credit: Social Media)

दरअसल, फिल्म के पहले टीजर के रिलीज होने के बाद से ही कुछ लोग ऐसे है, जो रणवीर सिंह के साथ 20 साल की सारा अर्जुन की कास्टिंग को लेकर सवाल उठा रहे है। सोशल मीडिया पर कई लोग यह लॉजिक दे रहे हैं कि रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच उम्र का बड़ा अंतर है और ऐसे में दोनों का रोमांटिक ट्रैक उन्हें अच्छा नहीं लग रहा। यह मुद्दा फिल्म की रिलीज से पहले शुरू हुआ था और अब रिलीज के बाद भी इस पर बहस जारी है।

Ranveer Singh New Movie Casting: कास्टिंग डायरेक्टर ने दी सफाई

Ranveer Singh new movie casting
Ranveer Singh New Movie Casting (Credit: Social Media)

अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौराब सारा अर्जुन की कास्टिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर खुलकर बात की है। मुकेश छाबड़ा ने साफ कहा कि उन्हें फिल्म के लिए बहुत क्लियर ब्रीफ मिला था और उसी के आधार पर कास्टिंग की गई। उन्होंने कहा, “मुझे जो ब्रीफ दिया गया था, वह पूरी तरह क्लियर था। कहानी में रणवीर सिंह का किरदार हमजा एक लड़की को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता है। इसलिए यह तय था कि हमें 20-21 साल की एक जवान लड़की चाहिए। कहानी की जरूरत यही थी।”

“कहानी के हिसाब से कास्टिंग सही”

Sara Arjun
Sara Arjun (Credit: Social Media)

मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा कि फिल्म के दूसरे पार्ट के रिलीज होने के बाद उम्र के अंतर को लेकर उठ रहे तमाम सवालों के जवाब खुद-ब-खुद मिल जाएंगे। उनके मुताबिक, “जब पार्ट 2 आएगा, तब जो लोग उम्र के फर्क पर बात कर रहे हैं, उन्हें सब समझ में आ जाएगा। ऐसा नहीं है कि 26-27 साल की उम्र की अच्छी एक्ट्रेसेज नहीं हैं, बहुत टैलेंटेड कलाकार हैं। लेकिन इस फिल्म के लिए उम्र का यह फर्क जरूरी था। हर चीज को शब्दों में समझाना आसान नहीं होता।”

कास्टिंग डायरेक्टर ने यह भी माना कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उम्र के अंतर को लेकर हो रही चर्चाएं देखी हैं, लेकिन उन्हें यह सब पढ़कर हंसी आई। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और किरदारों की मांग के हिसाब से यह कास्टिंग बिल्कुल सही है और इसे उसी नजरिए से देखना चाहिए।

Sara Arjun Casting News: 1300 लड़कियों में क्यों चुनी गईं सारा अर्जुन

Ranveer Singh casting news
Sara Arjun Casting News (Credit: Social Media)

मुकेश छाबड़ा ने यह भी बताया कि आखिर 1300 से ज्यादा लड़कियों के ऑडिशन लेने के बाद सारा अर्जुन को ही क्यों चुना गया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आदित्य धर जैसे निर्देशक नए चेहरों को मौका दे रहे हैं, जो बेहद अच्छी बात है। उनका मानना था कि ‘धुरंधर’ की दुनिया को एकदम नया और फ्रेश लुक देना जरूरी है।

मुकेश के मुताबिक, “हम इस फिल्म में एक पूरी तरह नई दुनिया क्रिएट कर रहे थे। इसलिए हमें एक ऐसी लड़की चाहिए थी, जो बिल्कुल फ्रेश लगे और दर्शकों के लिए सरप्राइज हो। सारा ने बचपन में जरूर कुछ फिल्में की हैं, लेकिन हम उसे एक नए अंदाज में पेश करना चाहते थे।”

Ranveer Singh Sara Arjun film
Ranveer Singh Sara Arjun film (Credit: Social Media)

उन्होंने आगे बताया कि सारा अर्जुन उन्हें कई सालों से ऑडिशन देती आ रही हैं और वह उन्हें पहले से जानते थे। मुकेश ने कहा “जब उसने ऑडिशन दिया, तो उसके मासूम चेहरे के पीछे छुपा टैलेंट साफ नजर आया। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस है और उसकी असली काबिलियत दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट में देखेंगे”।

 ‘धुरंधर’ की सक्सेस

Ranveer Singh Sara Arjun film
Ranveer Singh Sara Arjun Film (Credit: Social Media)

बता दें कि ‘धुरंधर’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाना है। फिल्म का पहला पार्ट पहले ही भारत में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुका है और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है। मेकर्स को उम्मीद है कि पार्ट 2 के बाद दर्शकों को कहानी और किरदारों की गहराई पूरी तरह समझ में आ जाएगी। फिलहाल, ‘धुरंधर’ अपनी दमदार कमाई और पॉपुलर कास्टिंग को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: बेटी Raha के साथ Mumbai लौटे Ranbir Kapoor और Alia Bhatt, वायरल हुआ वीडियो!

Yashika Jandwani