करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह को तोहफे में दिया इतना महंगा गिफ्ट , कीमत सुन रह जाएंगे दंग

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को फैशन का राजा कहा जाता है। रेड कार्पेट पर भी अक्सर अपने अलग तरह की डे्रसिंग सेंस से रणवीर सिंह सबको चौंका कर रख देते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को फैशन का राजा कहा जाता है। रेड कार्पेट पर भी अक्सर अपने अलग तरह की डे्रसिंग सेंस से रणवीर सिंह सबको चौंका कर रख देते हैं। इवेंट के दौरान रणवीर सिंह का लुक और वहां पर सभी उपस्थित सभी लोगों से जरा हटकर होता है।

रणवीर सिंह का हर इवेंट के दौरान एक दम अलग दिखना और कपड़ो को लेकर उनकी अनोखी पसंद इस बात का सबूत है कि उन्हें स्टाइल के लिए जज होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। रणवीर सिंह अब एक फैशन आइकन बन चुके हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के स्टाइल को भी बिल्कुल बदल दिया है।

लाखों का ट्रेक सूट दे चुके हैं करण

चैट शो ‘कॉफी विद करण ‘ में  अब शो के अगले मेहमान रणवीर सिंह और अक्षय कुमार बनेंगे। इस दौरान रणवीर शो में कई दिलचस्प खुलासे करेंगे। वैसे तो रणवीर अक्सर अपने फंकी फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं शो में उन्होंने बताया कि कई कपड़े ऐसे है जो करण जौहर ने उन्हें दिए हैं।

https://www.instagram.com/p/BomXGV1lAty/?utm_source=ig_embed

दरअसल करण जौहर को शॉपिंग बहुत पसंद है ऐसे में कई बार वे ऐसे कपड़े भी खरीद लेते हैं जिन्हें घर आकर वो रिजेक्ट कर देते हैं। बाद में यही फ्रेश कपड़े वे रणवीर को दे देते हैं।

https://www.instagram.com/p/BpQ8aTWl3sK/?utm_source=ig_embed

 

इस दौरान करण ने एक फंकी ट्रैकसूट रणवीर सिंह को दिया था जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख थी। रणवीर ने यह भी बताया कि वह इन सभी कपड़ों का खास ध्यान रखते हैं क्योंकि वह इन्हें बेहद कीमती मानते हैं।

https://www.instagram.com/p/Bpe35TGlIdn/?utm_source=ig_embed

 

इसके अलावा रणवीर ने अक्षय कुमार के साथ अपनी पहली मुलाकाता का वाक्या भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि वे पहली बार उनसे तब मिले थे जब अक्षय रवीना टंडन के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

शो के दौरान एक और दिलचस्प सवाल उनके पास आया कि वह खांस में से किस खान के साथ काम करना चाहेंगे।रणवीर ने तीनों खान की जगह सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का नाम लिया कि वह उनके साथ काम करना चाहेंगे। इसी दौरान करण ने जब रणवीर से पूछा कि उनके लिए दीपिका किस तरह की फियांसे होंगी। इस पर रणवीर कहते हैं कि उन्हें लगता है कि दीपिका उनके लिए हमिंग बर्ड होंगी।

 

Desk Team