विधानसभा चुनाव 2018: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिये हैं। इस साल के अंत में 5 राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने आधिकारिक तौर पर तीन राज्यों मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी। मध्य प्रदेश के लिए जारी इस लिस्ट में बीजेपी ने अपने 177 उम्मीदवारों की घोषण की है। मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी की यह पहली लिस्ट है। शिवराज सिंह चौहान अपने पुरानी सीट बुधनी से ही लड़ेंगे. मध्य प्रदेश की कैंडिडेट लिस्ट से मंत्री माया सिंह का टिकट कट गया है। देवास से सांसद मनोहर ऊंटवाल आगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह नागोद से चुनाव लड़ेंगे.।
बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों की संख्या है. इस बार दो सासंद भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगे. मध्य प्रेदश के खजुराहों से सांसद नागेंद्र सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. ये नागोद से चुनाव लड़ेंगे। वहीं आगर से सांसद मनोहर ऊटवार चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि मध्य प्रदेश में आज से नामांकन शुरू हो रहा है
Madhya Pradesh BJP Candidate List

तीन बड़े राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों को 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने पिछले दिनों पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए 12 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होंगे. वहीं, राजस्थान और तेलंगाना में एक साथ 7 दिसंबर को वोटिंग होगी।
पांचों राज्यों के लिए 11 दिसंबर को मतगणना होगी और इसी दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें, मध्य प्रदेश में 230, मिजोरम में 40, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119 सीटों पर चुनाव होने हैं।


Download Android App
Download iOS App









