VIDEO : नागरिकता कानून पर भड़का रैपर रफ़्तार का गुस्सा, बोले – बॉडीगॉर्ड अरशद के लिए गोली खाने को तैयार हूं

Summary :

देशभर में इन दिनों नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे है और कई सेलिब्रिटीज की इस विरोध का समर्थन कर रहे है। अब रैपर रफ़्तार का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमे वो इस एक्ट के विरोध करते दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में अपने मुस्लिम बॉडीगॉर्ड अरशद का जिक्र करते हुए, उसके लिए गोली खाने की बात कह रहे है।

देशभर में इन दिनों नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे है और कई सेलिब्रिटीज की इस विरोध का समर्थन कर रहे है। अब रैपर रफ़्तार का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमे वो इस एक्ट के विरोध करते दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में अपने मुस्लिम बॉडीगॉर्ड अरशद का जिक्र करते हुए, उसके लिए गोली खाने की बात कह रहे है। 
इस वायरल वीडियो में रफ़्तार काफी अग्रेसिव लग रहे है और कह रहे है , ‘ एक बात बिलकुल सीरियसली क्लियर करना चाहता हूं, चाहे कल करियर चले ना चले , कोई दिक्कत नहीं है।  इतना कमा लिया है कि एन्ड तक भूखा नहीं मरूंगा। ‘
रफ़्तार इस वीडियो में अपने बॉडीगॉर्ड अरशद के साथ स्टेज पर पहुंचते है और फैंस से कहते है , ‘ इस इंसान का नाम है अरशद, ये मेरा ऐसा ख्याल रखता है कि कोई मुझे धक्का भी नहीं मार सकता। अगर इसको कोई देश से निकालने की बात करेगा न सामने गोली खाऊंगा। 
उन्होंने कहा कि लोग चाहे हिंदू हों, सिख हों, ईसाई हों या मुसलमान हों, वे सभी हमारे भाई हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी बात रखते हुए कहा कि वह किसी को भी इस देश से बाहर नहीं जाने देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वह इसके बाद उनके करियर के बारे में परेशान नहीं थे।
देखिये वायरल वीडियो :

देश भर के नागरिक नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे हैं। लोगों ने न केवल कानून की निंदा करने के लिए सोशल मीडिया पर कदम रखा है, बल्कि देश भर के स्थानों पर प्रदर्शन भी आयोजित किए हैं। कुछ जगह प्रदर्शन बेहद हिंसक भी हो गए थे। 
फरहान अख्तर, सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के महासचिव सुशांत सिंह, अनुभव सिन्हा, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, स्वरा भास्कर और गीतकार कौसर मुनीर मनोरंजन इंडस्ट्री के कुछ प्रमुख लोग है, जिन्होंने मुंबई के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 19 दिसंबर को अगस्त क्रांति मैदान में दीया मिर्जा, शबाना आज़मी और ऋचा चड्ढा जैसी कई अन्य हस्तियों ने भी इस एक्ट का समर्थन किया।

Ujjwal Jain