सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला को ब्लॉक करने को लेकर रश्मि देसाई का झूठ आया सबके सामने,क्योंकि…

Summary :

इस समय भी टीवी का विवादित शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लड़ाई के चर्चे खूब जोरों-शोरों से छाए हुए हैं।

इस समय भी टीवी का विवादित शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लड़ाई के चर्चे खूब जोरों-शोरों से छाए हुए हैं। जहां एक ओर बीते हफ्तों में दर्शकों ने रश्मि और सिद्धार्थ के बीच हुए झगड़े को देखा है तो अब वहीं दर्शकों के सामने रश्मि देसाई का पर्दाफाश होते हुए दिख रहा है।
दरअसल रश्मि ने कहा था कि उन्होंने सिद्धार्थ को सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कर दिया है। मगर सोशल मीडिया पर रश्मि का सच सबके सामने आ चुका है जी हां जिससे साफ-साफ जाहिर हो गया है कि रश्मि सिद्धार्थ को ट्विटर पर अब तक भी फॉलो कर रही हैं। 
अदाकारा वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने एक वेब पोर्टल से बात करते हुए कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए है। वैष्णवी ने बताया कि रश्मि देसाई सिद्धार्थ को पंसद करती हैं और वो अभी भी सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करती है। आगे वैष्णवी कहती हैं मुझे नहीं लगता है कि वो सेट पर इस चीज को लेकर अपने खुले विचार रखते थे। 

क्योंकि  उनके पास पर्दे पर कमाल की केस्ट्रिी थी और ऑफ-स्क्रीन वो एक-दूसरे की कंपनी को काफी ज्यादा पंसद भी करते थे। मुझे वास्तव में ऐसा लगता है कि रश्मि सिद्धार्थ को वाकई बहुत पंसद करती थीं। हमें लगता था कि उनकी जोड़ी अच्छी जोड़ी होगी। 

बता दें कि बिग बॉस 13 में अपने पास्ट को याद करते हुए रश्मि ने यह साफ कर दिया था कि  उन्होंने पहले ही सिद्धार्थ को सोशल मीडिया से हर तरह से ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही रश्मि का यह भी कहना था कि दिल से दिल तक शो के दौरान सिद्धार्थ ने निर्माताओं के साथ मिलकर उन्हें दो बार शो से बाहर करा दिया था। 
रश्मि ने बताया कि जिस समय सिद्धार्थ ने उनसे बहुत बतमीजी से बात की थी तब उन्होंने सिद्धार्थ को ब्लॉक किया था। हालांकि यह सारी चीजें हो जानें के बाद सिद्धार्थ ने रश्मि से माफी भी मांगी थी। 

Desk Team