एकता कपूर द्वारा निर्मित मशहूर टीवी सीरियल नागिन 6 शुरुआत से ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में बतौर मुख्य किरदार में नजर आ रहीं तेजस्वी प्रकाश की किरदार को दर्शकों ने भरपूर सराहा हैं । इसी बीच अब इस शो में एक और मशहूर अदाकारा की एंट्री हो चुकी हैं । बीते कई समय से नागिन 6 में अपनी एंट्री को लेकर चर्चा में रहने वालीं रश्मि देसाई ने आखिरकार शो के सेट से अपनी तस्वीरें शेयर कर यह साफ कर दिया है कि वह इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

रश्मि देसाई की हुई नागिन 6 में एंट्री
रश्मि देसाई ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा की वह जल्द ही एकता कपूर के शो नागिन में बतौर लाल नागिन नजर आने वाली हैं।वही शेयर की गई इन तस्वीरों में रश्मि ने अपने किरदार यानी नागिन के गेटअप में नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री से शेयर की अपने नए अवतार की पहली झलक
वही रश्मि द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में रश्मि बेहद ख़ूबसूरत नज़र आ रही हैं…तस्वीरों में रश्मि ने लाल रंग की पारंपरिक ड्रेस पहनी नज़र आ रही हैं। इसके साथ ही रश्मि ने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की हैं । वही अभिनेत्री का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा हैं । साथ ही उनके नागिन 6 में आने की खबर से उनके फैंस भी बेहद उत्सुक हैं…

नए लुक की फैंस कर रहे जमकर तारीफ
वही रश्मि की इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं… जहां फैंस उनके लुक और उनके नए अवतार की जमकर तारीफ़ करते दिख रहे हैं… वही रश्मि की इस फोटो पर लगातार उनके फैंस के बधाइयों का सिलसिला भी जारी हैं…


Download Android App
Download iOS App



