Rashmika Mandanna के Birthday पर जानिए उनका फिल्मी सफर, आखिर एक्ट्रेस ने कैसे की थी अपने करियर की शुरूआत?

Rashmika Mandanna Birthday Special

Rashmika Mandanna Birthday Special: आज यानी की 5 अप्रैल को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. रश्मिका को बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक उन हिरोइनों में से एक माना जाता है, जिन्होंने कम उम्र में ही शोहरत का ऐसा मुकाम हासिल किय, जो किसी के लिए किसी सपने से कम नहीं है.

एक्ट्रेस ने तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में सुपरहिट फिल्में दी हैं. वहीं बॉलीवुड में भी रश्मिका मंदाना को काफी लकी माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस को आखिर फिल्मों में आनें का शौक कैसे चढ़ा, इसी के साथ उन्हें अपना पहला ब्रेक कैसे मिला, अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताते हैं.

Rashmika Mandanna Birthday Special: जन्म और परिवार

Rashmika Mandanna Birthday Special
Rashmika Mandanna Birthday Special (Source: Social Media)

कर्नाटक में 05 अप्रैल 1996 को रश्मिका मंदाना का जन्म हुआ था. वह एक मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती थीं. उनके पिता का नाम मदन मंदाना था, जोकि सरकारी नौकरी में बाबू थे. वहीं रश्मिका की मां हाउसवाइफ थीं, लेकिन ऐसा बताया जाता है कि जब रश्मिका कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, तबसे ही उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी जागने लगी थी.

Rashmika Mandanna Birthday Special: ग्लैमर की दुनिया में दिलचस्पी

Rashmika Mandanna Birthday Special
Rashmika Mandanna Birthday Special (Source: Social Media)

साल 2014 में जब रश्मिका ग्रेजुएशन कर रही थीं, तो उनको पहली बार टाइम्स ने फ्रेश फेस के लिए चुना गया था. इस सम्मान ने उनके मन में ग्लैमर की दुनिया की ओर दिलचस्पी जगाई. वहीं रश्मिका को मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का मौका मिला. एक अखबार में रश्मिका का विज्ञापन देखने के बाद क्रिक पार्टी के मेकर्स ने उनको अपनी फिल्म में चांस दिया. फिर साल 2016 में क्रिक पार्टी रिलीज हुई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. अपनी पहली फिल्म से वो फिल्मी दुनिया की स्टार बन गईं, फिर साल 2017 में रश्मिका ने ‘चमक’ और ‘अंजनिपुत्र’ जैसी फिल्मों में काम किया.

Rashmika Mandanna Birthday Special: इस फिल्म से मिली जबरदस्त शोहरत

Rashmika Mandanna Birthday Special
Rashmika Mandanna Birthday Special (Source: Social Media)

वहीं साल 2018 में रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गीता गोविंदम’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने उनके साथ लीड रोल निभाया था और ऐसा बताया जाता है कि यहां से ही दोनों की दोस्ती शुरू हुई और फिर धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. वहीं हाल ही में रश्मिका और विजय ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरूआत की है. रश्मिका को फिल्म ‘गीता गोविंदम’ ने हिंदी सिनेमाजगत की ऑडियंस के बीच भी काफी पॉपुलर कर दिया. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस के पास फिल्मों की झड़ी लग गई, फिर एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.

बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ में भी रश्मिका को काफी पसंद किया गया था, साथ ही एक्ट्रेस के किरदार को भी प्यार मिला था. इसी के साथ रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल में भी रश्मिका को खूब पसंद किया गया. रश्मिका मंदाना ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में भी काम किया है, इसके अलावा वो एक्ट्रेल अल्लू अर्जुन संग पुष्पा फिल्म के दोनों पार्ट्स में अपनी बेहतरीन अदाकारी के जलवे बिखेरने के बाद फैंस का खूब प्यार बटोरती दिखाई दी हैं.

Read More: Sahiba Bali को पाकिस्तान है पसंद, कश्मीर फाइल्स लगती है प्रोपेगेंडा- जानें एक्ट्रेस की क्या है राय?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।