मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचीं Rashmika Mandanna, एक्ट्रेस ने साझा किया अनुभव

Summary :

‘पुष्पा: द राइज़’ व ‘एनिमल’ जैसी हिट मूवी देने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी एक्टिंग के बलबूत फैंस का दिल जीत लिया है। लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अदाकारा इंस्टाग्राम पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने एक बड़ी खबर अपने फैंस के साथ साझा किया है, जिसे सुन उनके फैंस भी डर गए। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अभी मौत को मात दी है। प्लेन में आई तकनीकी खराबी बता दें, अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह फ्लाइट में हैं और उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा, ‘सिर्फ आपकी…

rashmika mandanna escaped death

‘पुष्पा: द राइज़’ व ‘एनिमल’ जैसी हिट मूवी देने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी एक्टिंग के बलबूत फैंस का दिल जीत लिया है। लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अदाकारा इंस्टाग्राम पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने एक बड़ी खबर अपने फैंस के साथ साझा किया है, जिसे सुन उनके फैंस भी डर गए। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अभी मौत को मात दी है।

rashmika mandanna escaped death

प्लेन में आई तकनीकी खराबी

बता दें, अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह फ्लाइट में हैं और उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा, ‘सिर्फ आपकी जानकारी के लिए, इस तरह हम आज मौत से बच गए…।’ इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा दास भी थीं। दरअसल, एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना एयर विस्‍तारा की फ्लाइट में सफर कर रही थीं। इस दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना तब हुई, जब रश्मिका मंदाना मुंबई से हैदराबाद जा रही थीं।

rashmika mandanna escaped death

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया अनुभव

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी समस्याओं के कारण विमान को उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई लौटना पड़ा। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान रश्मिका मंदाना को ऐसा लगा कि अब वह नहीं बच पाएंगी। फिर क्या था रश्मिका मंदाना ने अपने मौत के अहसास को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

इन फिल्मों में नजर आएगी एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका को हाल ही में सुपरहिट मूवी ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी संग देखा गया। अब वह अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2: द रूल’ में नजर आएगी। वह अल्लू अर्जुन के साथ श्रीवल्ली के अपने किरदार को फिर से निभाएंगी। बता दें, सुकुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी। उनके पास तेलुगू/तमिल मूवी ‘रेनबो’, एक और तेलुगू मूवी ‘द गर्लफ्रेंड’ और हिंदी फिल्म ‘छावा’ है।

Ritika Jangid