बॉलीवुड की फेमस जोड़ी रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह की शादी को पूरे 39 साल हो गए है। दोनों की मुलाकात थिएयर में हुई थी और करियर की शुरुआत भी थिएटर से ही हुई थी। रत्ना और नसीरुद्दीन ने ‘संभोग से संन्यास तक’ नाटक में पहली बार मंच पर साथ अभिनय किया था। रत्ना पाठक ने पति नसीरुद्दीन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ बातें कही हैं। रत्ना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, हम एक-दूसरे के प्यार में पड़ गये थे। हमने साथ में जो पहला थिएटर प्ले किया उसका नाम ‘संभोग से संन्यास तक’ था और यह हमारे जीवन की कहानी है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब बस संन्यास लेना बाकी है।

उन्होंने हंसते हुए कहा कि उस दिन से हम साथ है और अब लगता है जैसे ये हमारी कहानी ‘संभोग से संन्यास तक’ जैसी ही है। नसीरुद्दीन के साथ अपनी खूबसूरत बॉन्डिंग पर उन्होंने कहा कि हम एक अच्छे दोस्त बने और हमेशा एक अच्छे दोस्त बने रहे।

इस बातचीत में एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि नसीरुद्दीन काफी ज्यादा हार्डवर्किंग हैं और उनकी यही बात उन्हें भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करती रहती है। रत्ना ने माना कि वह लेजी हैं और उतनी हार्डवर्किंग भी नहीं हैं।

अपनी फिल्म को लेकर भी उन्होंने बात की। उन्होंने बताया कि ये एक फैमिली फिल्म है, जो सभी को लुभाने वाली है। अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ में रत्ना की जोड़ी परेश रावल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में लीड रोल में राज कुमार राव और कृति सैनन हैं, दोनों के साथ पहली बार काम करके वह काफी एक्साइटेड हैं।


Download Android App
Download iOS App



