ऐसा कहा जाता है कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है तो खूबसूरती ढलने लग जाती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी उम्र और खूबसूरती दिन पर दिन अपने आप ही बढ़ती जाती है। ये लोग उम्र बढऩे के साथ-साथ और भी खूबसूरत होते जाते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन्हीं गिने चुने लोगों में से एक हैं। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन आज पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। रवीना का इन दिनों फिल्मों में आना भले ही कम हो गया हो लेकिन उनकी फेन फॉलोइंग पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
44 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत हैं रवीना टंडन
रवीना टंडन 44 साल की हो चुकी हैं लेकिन इसके बाद भी उनकी खूबसूरती में जरा भी कमी नहीं आई है। रवीना बड़े पर्दे पर कई ग्लेमरस अवतार में दिखाई दे चुकी हैं। लेकिन आपको यह बात जानकर बेहद हैरानी होगी कि रवीना अपनी निजी जिंदगी में सिंपल रहना पसंद करती हैं।
https://www.instagram.com/p/BpM1IscFs0d/?utm_source=ig_embed
साल 1991 में रवीना ने बॉलीवुड में फिल्म पत्थर के फूल नाम की फिल्म से एंट्री करी थी। रवीना इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट नजर आई थी। कैरियर के शुरूआती दिनों में उनकी फिल्में तो कुछ ज्यादा खास चल नहीं पायी लेकिन अपनी खूबसूरती और ग्लेमरस अवतार के डांस के जरिए रवीना ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया।
https://www.instagram.com/p/BpEtFogFwsl/?utm_source=ig_embed
जिसके चलते उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलता गया और बाद में उन्होंने कई सारी हिट फिल्मेें भी दी। रवीना ने दामिनी नाम की एक ऑफ बीट फिल्म भी की जिसे नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
https://www.instagram.com/p/Bog_AzDFUt8/?utm_source=ig_embed
इतना ही नहीं रवीना शादी के पहले ही दो बेटियों को गोद ले लिया। इनमे से एक बेटी की तो वो शादी भी करवा चुकी हैं। बाद में रवीना ने अनिल थडानी से शादी रचा ली। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए। इस तरह रवीना चार बच्चों की माँ हैं।
https://www.instagram.com/p/BoEV9ctl3-o/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App





