Raveena Tandon Dog Attack: स्क्रीनिंग में Raveena Tandon पर कुत्ते ने किया अचानक हमला, फिर जाने क्या हुआ

Summary :

मुंबई में फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ। रेड कार्पेट पर जब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन एक कुत्ते के साथ पोज दे रही थीं, तभी अचानक गुस्से में आ गया और उसने एक्ट्रेस की ड्रेस को दांतों में दबाकर खींचना शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन रवीना ने बेहद समझदारी और शांति से सिचुएशन को संभाला। जानिए रेड कार्पेट पर आखिर क्या-क्या हुआ और रवीना ने इस हादसे पर क्या कहा।

मुंबई में हाल ही में नई बॉलीवुड फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस इवेंट में पंकज त्रिपाठी, डायरेक्टर अमित राय और निर्माता रमेश तौरानी जैसी कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। लेकिन इस दौरान रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद हर किसी की सांसें थाम दीं।

बॉलीवुड की मस्त गर्ल रवीना टंडन एक अचानक हुए हादसे का शिकार होते-होते बचीं। इवेंट में मौजूद एक कुत्ता अचानक भड़क गया और उसने रवीना पर हमला कर दिया, लेकिन एक्ट्रेस ने जिस ठंडक और प्यार से बात संभाली, उसकी तारीफ अब हर तरफ हो रही है।

रेड कार्पेट पर पोज देते वक्त बिगड़ा माहौल

Raveena Tandon Dog Attack
Raveena Tandon Dog Attack ( Source: Social Media)

रवीना टंडन पीले रंग के खूबसूरत आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही थीं। इवेंट के माहौल के मुताबिक वो रेड कार्पेट पर मौजूद एक कुत्ते के पास बैठकर पैपराजी को पोज देने लगीं। वो बड़े प्यार से उस कुत्ते को सहला रही थीं। लेकिन जैसे ही रवीना पोज देकर उठने लगीं, अचानक माहौल बदल गया। कुत्ते की नजर रवीना की ड्रेस के एक ढीले धागे पर पड़ी। कुत्ते ने तुरंत उस धागे को अपने दांतों में दबा लिया और जोर-जोर से भोंकते हुए ड्रेस का कपड़ा खींचने लगा।

घबराने के बजाय दिखाई समझदारी

कुत्ते को ऐसे अचानक भड़कता देख वहां मौजूद फोटोग्राफर और लोग डर गए। ऐसी हालत में तो कोई भी घबरा जाता या चिल्लाने लगता। लेकिन रवीना ने बिल्कुल भी आपा नहीं खोया। उन्होंने कुत्ते को धक्का देने या चीखने-चिल्लाने के बजाय खुद को पूरी तरह शांत रखा। वहां मौजूद हैंडलर्स ने तुरंत आकर कुत्ते को संभाला। सिचुएशन कंट्रोल में आते ही रवीना ने बिना किसी नाराजगी के उस कुत्ते को दोबारा प्यार से पुचकारा, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा।

रवीना ने बताया आखिर क्यों भड़का था कुत्ता

Raveena Tandon Dog Incident
Raveena Tandon Dog Incident ( Source: Social Media) 

घटना के तुरंत बाद जब पैपराजी ने रवीना से पूछा कि क्या उन्हें कोई चोट आई है या वो ठीक हैं, तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं। रवीना ने इस पूरी घटना की वजह बताते हुए कहा कि पास ही एक और कुत्ता मौजूद था, जिसे देखकर यह कुत्ता भड़क गया और भोंकने लगा। इसी दौरान मेरी ड्रेस का धागा गलती से उसके दांतों में उलझ गया था। रवीना के इस शांत और मैच्योर व्यवहार ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

Read More: Playground Season 5 Promo: Alliance’ के कलेश के बाद अब Elvish Yadav पर निशाना..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।