90 के दशक की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है,जिसे उनके फैन्स बहुत पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो में रवीना अपने घर की बालकनी की साफ-सफाई करती दिखाई दे रहीं हैं।

क्या है वीडियो…
इस वीडियो में दरअसल ध्यान देने वाली बात यह है कि मस्त-मस्त गर्ल रवीना फूल मेकअप के साथ बालकनी में पोछा लगाकर साफ-सफाई कर रहीं हैं। इस वेदो को खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फैन्स के साथ साझा किया है। इतना ही नहीं वीडियो को शेयर करते हुए रवीना ने बताया है कि वह इंटरव्यू देने से ठीक पहले मेकअप करके बालकनी की साफ-सफाई कर रही हैं। अब उनका यह वीडियो इंटरनेट पार खूब धूम मचा रहा है।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है इंटरव्यू देने से कुछ देर पहले मैं यही कर रही थी, और मुझे यह बहुत पसंद है,अपने घर की सफाई करना कोई बड़ी बात नहीं है। सब करते हैं, लेकिन फनी बात ये है फुल मेकअप करके,आज कल रियालिटी यह है कि शूट के पहले हम सब अपना घर का काम खत्म करके, पूरा मेकअप करके, फिर अपनी शूट में बैठते हैं।

यही आजकल सच्चाई है और फिर कैमरे के लिए ग्लैमर दिखाते हैं। अपनी इस वीडियो में आगे वो कहती हैं यहां मैं शूट से कुछ देर पहले सफाई कर रही थी और फिर कैमरे पर ग्लैमर दिखा रही हूं।

रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘केजीएफ पार्ट 2’ फिल्म से बॉलीवुड में काफी लम्बे समय के बाद वापसी करेंगी। फिल्म में रवीना टंडन एक राजनेता की भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। इसके अलावा फिल्म में अभिनेत्री यश के साथ अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



