फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री कुमकुम अब हमारे बीच नहीं रही हैं। 60 के दशक में सिनेमा पर राज करने वाली 86 साल की कुमकुम का निधन हो गया। अपने फिल्मी कैरियर में कुमकुम ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था। कुमकुम ने मदर इंडिया, ललकार, कोहिनूर, उजाला, नया दौर, प्यासा, मिस्टर एक्स और आंखें जैसी मशहूर और सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया था। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार गुरु दत्त धर्मेंद्र, किशोर कुमार और शम्मी कपूर के साथ भी कुमकुम ने काम किया था।

कुमकुम के निधन की पुष्टि जॉनी वॉकर के बेटे ने की
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे और बॉलीवुड एक्टर नासिर खान ने कुमकुम के निधन की खबर को कन्फर्म किया। नासिर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, गुजरे जमाने की ऐक्ट्रेस कुमकुम आंटी नहीं रहीं। वह 86 साल की थीं। बहुत सारी फिल्में, गाने और डांस उनपर फिल्माए गए थे। मेरे पिता जॉनी वॉकर के साथ भी उन्होंने बहुत सी फिल्में की थी।

असली नाम जैबुन्निसा था
बता दें कि असली नाम जैबुन्निसा कुमकुम का था। साल 1994 में उनका जन्म बिहार में हुआ था। हुसैनाबाद के नवाब उनके पिता थे। सज्जाद अकबर खान से कुमकुम ने शादी की थी।

कुमकुम थीं गुरु दत्त की खोज
हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर और एक्टर गुरु दत्त ने पहला ब्रेक कुमकुम को अपनी फिल्म ‘आर पार’ के मशहूर गाने ‘कभी आर कभी पार’ में दिया था। उसके बाद कुमकुम को एक छोटा रोल गुरु दत्त ने अपनी फेमस फिल्म ‘प्यासा’ में भी दिया था।

कुमकुम की ये थीं मशहूर फिल्में
आर पार, मिर्जा गालिब, मिस्टर ऐंड मिसेज 55, कुंदन, फंटूश, सीआईडी, नया दौर, मदर इंडिया, प्यासा, कोहिनूर, दिल भी तेरा हम भी तेरे, मिस्टर एक्स इन बॉम्बे, राजा और रंक, आंखें, ललकार और जलते बदन जैसी सुपरहिट फिल्में कुमकुम ने अपने फिल्मी कैरियर में की थीं।

कुमकुम पहली भोजपुरी की हिरोइन थीं
साल 1963 में भोजपुरी भाषा की पहली फिल्म ‘गंगा मइया तोहे पियारी चढाइबो’ आई थी। कुमकुम ही इस फिल्म की हिरोइन थीं।



Download Android App
Download iOS App



