प्रधानमंत्री मोदी ने खास अंदाज में किया राफेल का स्वागत, लिखा-राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को भारत पहुंचे पांच राफेल विमानों का खास अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने राफेल का टचडाउन वीडियो जारी करते हुए संस्कृत भाषा में ट्वीट किया।

फ्रांस से भारत पहुंचे राफेल विमानों का आज देश का हर नागरिक स्वागत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को भारत पहुंचे पांच राफेल विमानों का खास अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने राफेल का टचडाउन वीडियो जारी करते हुए संस्कृत भाषा में ट्वीट किया। राफेल विमानों ने सोमवार को फ्रांस से उड़ान भरी थी।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च।। नभः स्पृशं दीप्तम्…स्वागतम्! इसका मतलब है, राष्ट्र रक्षा से बढ़कर न कोई पुण्य है, न कोई व्रत है, न कोई यज्ञ है।


अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों का बेड़ा फ्रांस से अंबाला एयरबेस पर पहुंच गया। इन विमानों के वायुसेना में शामिल होने के बाद देश को आस-पड़ोस के प्रतिद्वंद्वियों की हवाई युद्धक क्षमता पर बढ़त हासिल हो जाएगी। निर्विवाद ट्रैक रिकॉर्ड वाले इन राफेल विमानों को दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। 

फ्रांस के बोरदु शहर में स्थित मेरिगनेक एयरबेस से 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करके ये विमान आज दोपहर 3:00 बजे हरियाणा में स्थिति अंबाला एयरबेस पर उतरे। राफेल विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद दो सुखोई 30 एमकेआई विमानों ने उनकी आगवानी की और उनके साथ उड़ते हुए अंबाला तक आए। 

Desk Team