Kareena Kapoor तैमूर के 10 साल का होने के बाद ही करेंगी अपना ये अधूरा काम

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Kareena Kapoor जिसे हम सब बेबो के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Kareena Kapoor जिसे हम सब बेबो के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। स्टाइलिश क्वीन के नाम से भी करीना को जाना जाता है।

करीना ने अपनी शादी और मां बनने के बाद भी फिटनेस को बरकरार रखा हुआ है। फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ में अच्छा संतुलन बनाए रखने वाली करीना ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

10 साल बाद ये काम करेंगी Kareena Kapoor

https://www.instagram.com/p/BpGWUSWA8_Q/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Kareena Kapoor ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि ऐसा कौन सा काम है जो आप करना चाहती हैं और वह काम अभी तक आपने नहीं किया है? करीना ने इसका जवाब देते हुए कहा,‘शायद संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म । इसके लिए उन्हें तैमूर के 10 साल के होने का इंतजार करना होगा क्योंकि उससे पहले मैं उसे लम्बे समय के लिए अकेला नहीं छोड़ सकती हूं।’

इन दो बड़ी फिल्मों में लेना चाहते थे संजय लीला भंसाली

Kareena Kapoor ने कहा कि इस काम के लिए तैमूर को कम से कम 10 साल का होना पड़ेगा। इससे पहले ये काम करना मुमकिन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं तैमूर को तब तक अकेला नहीं छोड़ सकती हूं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजय लीला भंसाली अपनी दो सबसे बड़ी हिट फिल्में बाजीराव मस्तानी औैर रामलीला में करीना कपूर खान को कास्ट करना चाहते थे।

बेटे का बहुत खयाल रखती हैं Kareena Kapoor

https://www.instagram.com/p/BpWODtKHhL0/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Kareena Kapoor अपने बेटे तैमूर से बहुत प्यार करती हैं और उनकी देख-रेख का पूरा खयाल रखती हैं। करीना ने भले ही फिल्मों से दूरी ना बनार्ई हो मगर वह अपने बिजी शेड्यूल केबीच परिवार के लिए पर्याप्स समय निकालती हैं।

करीना, संजय की फिल्म में फिलहाल इसलिए काम नहीं करना चाहती हैं क्योंकि वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग 200-200 दिनों तक करते हैं। करीना की अगली फिल्म ‘गुड न्यूज’ है। फिल्म में वे काफी लंबे वक्त बाद अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आएंगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी होंगे।

Desk Team