कोरोना काल में इलियाना डिक्रूज को आई पुराने दिनों की याद,बिकिनी फोटोज शेयर कर मचाया कोहराम

Summary :

बॉलीवुड में टैलेंटेड और सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्ड और हॉट अवतार की वजह से अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।

बॉलीवुड में टैलेंटेड और सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्ड और हॉट अवतार की वजह से अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं है कि इलियाना ने बेहद कम समय में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान कायम कर ली है। 
सोशल मीडिया पर की बोल्ड लुक शेयर
 
कोरोना महामारी के चलते देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से सभी सेलेब्स अपने घरों के अंदर कैद हैं ऐसे में इलियाना अपने पुराने दिनों को बहुत मिस कर रही है। जी हां दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की है वहीं इलियाना के बोल्ड अवतार ने अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 
इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ और नहीं बल्कि अपनी बेहद हॉट बिकिनी फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि वो पूल और सनबाथ के दिनों को बहुत याद कर रही हैं। वहीं उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा- थ्रोबैक जब पूल के दिन और सूरज की रौशनी में टोस्ट होना कोई बड़ी बात नहीं थी।

इलियाना डिक्रूज टैलेंटेड और सक्सेसफुल एक्ट्रेस के साथ-साथ बेहद ग्लैमरस भी हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का इंटरनेट पर लगाते हुए दिख जाती हैं। वैसे इलियाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं साथ ही अपने फैंस के साथ बातें करती हैं। 
अदाकारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार इलियाना जॉन इब्राहिम के साथ फिल्म पागलपंती में दिखाई दी थीं। इसके अलावा फिलहाल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर अभी कोई खबर नहीं मिली है। 

Desk Team