बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने दौर में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं।
आज भी एक्ट्रेस के कई दीवाने हैं और पार्टी हो या संगीत, उनके गाने पर हर कोई झूमता है।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक्ट्रेस के ब्लैक आउटफिट का कलेक्शन, जिससे आप भी उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।
माधुरी इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में बहुत ही कमाल लग रही है, साथ ही इस पर फैदर भी लगे हैं, जिसे आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।
ब्लैक साड़ी का क्रेज हर उम्र की महिलाओं में देखने को मिलता है, आप भी माधुरी की तरह ये खूबसूरत बॉर्डर और वर्क वाली शिफॉन साड़ी ट्राई कर सकती हैं।
माधुरी के इस ब्लैक गाउन पर बना डिजाइन और आगे से स्लिट उनके लुक को काफी क्लासी दिखा रहा है, जो आपके लिए एक अच्छी चॉइस हो सकती है।
बॉस लेडी लुक के लिए आप एक्ट्रेस की तरह शर्ट और प्लाजो कैरी कर सकती हैं, जो आपको खूबसूरत दिखा सकता है।
को-ऑर्ड सेट का इन दिनों काफी क्रेज है, जिसमें आप कम्फर्टेबल फील करने के साथ-साथ स्टनिंग लग सकती हैं।
इस हॉल्टर नेक वाले ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने घेर वाला लहंगा पहना है, जो वेडिंग फंक्शन के लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।
अगर आप भी माधुरी की तरह सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहतीहैं, तो आप उनके लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App





