Ananya Panday की फिल्म CTRL की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब किस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी स्ट्रीम

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘सीटीआरएल’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘सीटीआरएल’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आयेगी। अनन्या पांडे और विहान सामत की साइबर-थ्रिलर ‘CTRL’ का टीजर रिलीज इसे विक्रमादित्य मोटवानी और निखिल द्विवेदी ने मिलकर बनाया है जानकारी के अनुसार, अनन्या पांडे ‘सीटीआरएल’ में एक कंटेंट क्रिएटर की भूमिका निभा रही हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है और इसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। नेटफ्लिक्स के साथ अनन्या पांडे का यह दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘खो गए…

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘सीटीआरएल’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘सीटीआरएल’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आयेगी।

  • अनन्या पांडे और विहान सामत की साइबर-थ्रिलर ‘CTRL’ का टीजर रिलीज
  • इसे विक्रमादित्य मोटवानी और निखिल द्विवेदी ने मिलकर बनाया है

जानकारी के अनुसार, अनन्या पांडे ‘सीटीआरएल’ में एक कंटेंट क्रिएटर की भूमिका निभा रही हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है और इसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। नेटफ्लिक्स के साथ अनन्या पांडे का यह दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘खो गए हम कहां’ नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है।

अनन्या ने फिल्म के बारे में कहा आकर्षक प्रभावशाली



 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

अनन्या ने फिल्म के बारे में कहा, सीटीआरएल एक आकर्षक प्रभावशाली फिल्म है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या वास्तव में आपका जीवन आपके अपने नियंत्रण में होता है। मेरा मानना ​​है कि यह फिल्म सभी के लिए है, क्योंकि टेक्नॉलॉजी में तेजी से इजाफा हो रहा है और इस पर हमारी निर्भरता भी बढ़ती जा रही है।

‘सीटीआरएल’ के निर्देशक ने कही ये बात

निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने का मानना ​​है कि हम अपने डिवाइस पर जितना समय बिताते हैं, उस हिसाब से स्क्रीन टाइम अब स्क्रीन लाइफ हो गया है। विक्रमादित्य ने कहा, सवाल यह है कि क्या वास्तव में हम अपने जीवन के सभी डिजिटल एक्सटेंशन को नियंत्रण कर रहे हैं, या हमें नियंत्रित किया जा रहा है? यही कारण है कि इसका जवाब ‘सीटीआरएल’ के जरिए तलाशा जा रहा है। इस तरह के नए युग की अवधारणा के लिए, हमें न केवल ऐसे कलाकारों की जरूरत थी जो इस तरह का जीवन जीते हों, बल्कि नेटफ्लिक्स जैसा प्लेटफॉर्म भी चाहिए था, जो लोगों के बीच लोकप्रिय है।

प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने फिल्म ‘सीटीआरएल’ को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “विक्रम मोटवाने की मदद से ‘सीटीआरएल’ एक अनोखे प्रारूप में कहानी को सामने लाता है, जो इस फिल्म के हर फ्रेम में दिखाई देगा। चाहे वह स्क्रीन पर कास्ट हो या फिर पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी कलाकार – पूरी टीम इस दुनिया को जीवंत करने को लेकर उत्साह से भरी हुई थी।”

इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

सैफ्रॉन और आंदोलन फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘सीटीआरएल’ का प्रीमियर 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। ‘सीटीआरएल’ में अनन्या पांडे के साथ विहान समत मुख्य किरदार में हैं। वे सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक कंटेंट क्रिएटर कपल की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म वर्तमान समय में तकनीक पर निर्भरता और डिजिटल क्रांति पर सवाल उठाती है।

Priya Mishra