बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘तूफान’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। फिल्म लम्बे समय से लॉकडाउन के चलते रिलीज़ नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब ‘तूफान’ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गयी है। फरहान ने फिल्म के एक नये पोस्टर के साथ ये जानकारी शेयर की है।

फरहान के पोस्ट के अनुसार, ‘तूफान’ थिएटर्स के बजाय 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। फरहान का यह पोस्ट वायरल हो चुका है। फैंस के अलावा बॉलीवुड सितारों ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। फरहान के ‘तूफान’ की रिलीज डेट की घोषणा करते ही फैंस सहित बॉलीवुड सितारों ने भी कॉमेंट कर अपनी खुशी का इजहार किया है।
अब पोस्टर की बात करें तो आप देख सकते हैं कि पोस्टर में फरहान एक बॉक्सिंग रिंग में नजर आ रहे हैं, उन्होंने एक हाथों में बॉक्सर्स की तरह बॉक्सिंग ग्लव्स पहने फाइट करते दिख रहे हैं। पोस्टर में उनकी फिट बॉडी ने फैंस के क्रेज को और बढ़ा दिया है। फरहान अख्तर की यह फिल्म भी उनकी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी ही रोमांच से भरी हुई है।

‘तूफान’ फिल्म निर्देशक ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही हैं। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, और विजय राज भी हैं। बता दें कि यह फिल्म अक्टूबर 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण अब यह इस साल रिलीज हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



