‘बिग बॉस’ फेम सना खान इन दिनों अपने निकाह के कारण चर्चा में है। सना खान ने बीते दिनों सभी को तब चौंका दिया था, जब उन्होंने फिल्म और टीवी की दुनिया छोड़ धर्म के मार्ग पर जाने का फैसला किया। इस बीच सना ने गुपचुप निकाह कर सभी को चौंका दिया। सना खान ने सूरत के रहने वाले मुफ्ती अनस सईद से शादी कर ली है। सना ने अब अपना नाम भी बदल लिया है।
सना ने निकाह के बाद अपना नाम सना खान से सैयद सना खान कर लिया है। सना की शादी के बाद उनके ब्राइडल लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सना खान काफी खुबसूरत लग रही हैं और फोटो में लाल लहंगा, ट्रेडिशनल ज्वैलरी के साथ दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस ने खुद ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस ने 20 नवंबर को शादी की थी और उसके बाद से उनके कई फोटो और वीडियो आ चुके हैं। एक वीडियो में दोनों केक काटते भी नज़र आ रहे हैं। वैसे सना खान इसके पहले कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर खबरों में थीं। उन्होंने मेल्विन लुइस पर कई बार वायलेंस और चीटिंग करने का आरोप लगाया था।

‘बिग बॉस 6’ में नजर आईं सना खान रियलिटी शो में सेकेंड रनरअप रही थीं। शो से मिली पॉप्युलैरिटी के बाद वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में भी नजर आईं।


Download Android App
Download iOS App



