बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती काफी लम्बे वक्त से सोशल मीडिया से दूरी बनाये हुए थी,लेकिन अब ऐसा लग रहा है रिया पिछले साल भूलकर अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का विचार बना लिया है तभी तो एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव हो गई हैं। आज देशभर में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा किया है और इस पोस्ट के साथ उन्होंने कोरोना वायरस से बचाने के लिए भगवान से दुआ मांगी है। इसके अलावा रिया लगातार अपनी इंस्टाग्राम स्ट्रोरी पर कोविड-19 के इस बुरे में मदद देने करने वाली जानकारियां शेयर कर रही हैं। मगर सुशांत के फैंस को रिया का यह सब करना सिर्फ और सिर्फ नाटक लग रहा है।

हनुमान चालीसा पढ़ रही हैं रिया?
दरअसल रिया चक्रवर्ती ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हाथ में हनुमान चालीसा लिए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है ‘जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाई। इस तूफान से लड़ने की हमें ताकत दीजिए, इस कष्ट को सहन करने की हमें ताकत दीजिए, हमें स्वस्थ होने का आशीर्वाद दीजिए। जय बजरंगबली।

वैसे अब रिया की इस पोस्ट पर लोगों ने रियेक्ट करना शुरू कर दिया हैऔर उनकी इस पोस्ट पर मिली जुली प्रतिक्रिया लोग दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें ‘मजबूत लड़की’ बता रहे हैं तो कुछ को एक्ट्रेस के वापस से सोशल मीडिया पर एक्टिव होने की खुशी जाता रहे हैं। हालांकि इनमें से कुछ लोगों का कहना है दुख का घड़ी में फिर से बजरंगबली याद आ गए। एक यूजर ने लिखा- दोबारा ने नौटंकी शुरू हो गई।
यही नहीं कोरोना काल में रिया लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा, ‘बुरा समय लोगों को जोड़ता है, जिनकी सहायता कर सकते हैं, आप अवश्य करें, चाहें छोटी हो या बड़ी, मदद मदद होती है। उन्होंने आगे लिखा था कि अगर मैं किसी भी तरह से कुछ कर सकती हूं तो मुझे डीएम करें। अपनी पूरी कोशिश करूंगी। ध्यान रखें, दयालु बनें। सभी को भगवान शक्ति दें।

हटकर रिया ने लोगों की मदद करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैक्सीनेशन की कुछ जानकारियां भी साझा की है। इस दौरान रिया ने बीएमसी द्वारा जारी लिस्ट शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई में कहां-कहां वैक्सीनेशन चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



