अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 काफी ज्यादा मुश्किल भरा रहा। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस लगातार ट्रोल्स के निशाने पर रहीं। इसके अलावा रिया कुछ दिनों तक सलाखों के पीछे भी रही। खैर, पिछले साल कठिन समय बिता लेने के बाद अब एक्ट्रेस और उनका परिवार इन सबसे बाहर निकलने की कोशिश में जुट गया है।

रिया चक्रवर्ती ने काफी लंबे वक्त के बाद अब सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के बाद अब अब वो सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गयी हैं। साथ ही अपनी पोस्ट के जरिये वो वेलनेस की ओर अपनी यात्रा को बताने की कोशिश कर रही हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहने वाली रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें अदाकारा अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ दिखाई दे रही हैं। वैसे सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद यह मौका है जब रिया ने भाई शौविक के साथ अपनी कोई फोटो शेयर की है। खास बात फोटो में दोनों भाई-बहन सफेद रंग में ट्विनिंग करते देखे जा सकते हैं।

तस्वीर में देखा जा सकता है रिया एक टेबल पर बैठकर तस्वीर क्लिक कर रही है। साथ ही फोटो में उनके भाई शौविक बैकग्राउंड में पोज देते नजर आ रहे हैं। रिया ने फोटो शेयर करते हुए इसे इमोजी के साथ तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘#resiliance।’
वहीं अब दोनों की इस तस्वीर को इनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं साथ ही तस्वीर पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों ने कमेंट सेक्शन को दिलों और इसी तरह के अन्य इमोजी से भर दिया। एक यूजर ने रिया की तारीफ करते हुए लिखा, ‘गॉर्जियस, अमेजिंग, ब्यूटीफूल लिखा है ।

दूसरी तरफ रिया अब अपने प्रोफेशनल लाइफ में अपनी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार थ्रिलर चेहरे में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने छोटा सा रोल प्ले किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अन्नू कपूर और इमरान हाशमी ने भी अभिनय किया था।


Download Android App
Download iOS App



