रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड में एक ऐसा नाम है जिसकी पिछले साल जमकर चर्चा हुई है। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया जमकर ट्रोलिंग का शिकार हुई थी। हालांकि पिछले साल के मुकाबले रिया चक्रवर्ती की लाइफ में अब धीरे-धीरे चीज़ें नॉर्मल होते दिखाई दे रही है। पिछले महीनों से रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रियास्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाती नजर आ रही हैं।

स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाते हुए आई नजर
अपने इस नए वीडियो को रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने में लिखा है-पप्पी लव। वीडियो में देखा जा सकता है रिया घर के सामने स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया की जनता ने एक बार फिर तरह-तरह के कॉमेंट करने शुरू कर दिए हैं। मगर इस दौरान कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो रिया चक्रवर्ती के इस नेक काम की खूब तारीफ कर रहे हैं।
रिया चक्रवर्ती के साथ कुछ स्ट्रे डॉग्स…
सोशल मीडिया से दूरी
बता दें, रिया चक्रवर्ती कथिक बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह के निधन के बाद से अब बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं। अब ऐसा होता है जब कभी-कभार रिया कोई पोस्ट शेयर करती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने कॉमेंट सेक्शन को भी ब्लॉक कर रखा था।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म
‘मेरे डैड की मारुती’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुरात करने वाली रिया चक्रवर्ती जल्द ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आएंगी। बता दें, रिया ने जलेबी, बैंकचोर, दोबारा, हाफ गर्लफ्रेंड, सोनाली केबल, हैपी एनिवर्सी जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।


Download Android App
Download iOS App



