सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने पिछले दिनों ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी रचा ली है। यही नहीं इस कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शादी के बाद अब ये नया जोड़ा हनीमून के लिए मालदीव पहुंच गया है, जहां से रिया ने कुछ बेहतरीन तस्वीर साझा की है।

वैसे शादी के बाद रिया सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहने लगी हैं। वो अक्सर नई-नई साझा करते हुए दिखाई दे रही हैं। हाल ही में अपने हनीमून पर मालदीव पहुंची रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है।

रिया द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में वो पूल में तैरती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में रिया टू-पीस पहने पूल में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, फोटो में दूर खड़े उनके पति भी दिखाई दे रहे हैं।

वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिया लिखती हैं, बच्चों को नानी के घर छोड़ दिया है। वहीं रिया के इस तरह के कैप्शन के बाद यूजर्स काफी ज्यादा शॉक्ड हैं कि आखिर रिया कौन से बच्चों की बात कर रही हैं। वहीं, कमेंट में कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि बच्चों से रिया का मतलब उनके पेट डॉग से है।
रिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह पिछले 10 सालों से करण बूलानी को डेट कर रही हैं। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार और अंततः शादी में बदल गई। बता दें सोशल मीडिया पर ये एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते फोटो शेयर करते रहते हैं। वहीं ये नया जोड़ा शादी के बाद पहली बार ऐसी किसी ट्रिप पर गए हैं।

बता दें कि अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर फिल्मी पर्दे से दूर रहती हैं, लेकिन उन्होंने प्रोडक्शन में हाथ आजमाया है। रिया ने अपने करियर की शुरुआत ‘वेकअप सिड’ से की थी। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म ‘आइशा’ को प्रोडयूस किया था। वहीं रिया ने ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।


Download Android App
Download iOS App



