बॉलीवुड की भोली पंजाबन फिल्मी दुनिया की तड़क-भड़क से ऊब गई है, इन सबसे वह कुछ वक्त के लिये फ्री होना चाहती है। हालांकि वह फ्री होकर भी फ्री नहीं हो पा रही हैं क्योंकि वन्नाबी फ्री रिचा का अपकमिंग एलबम है। जिसे शिबानी कश्यप ने अपनी आकर्षक आवाज से सजाया है।
बता दें कि उनका यह वीडियो रोजमर्रा की जिंदगी में सोशल मीडिया की लत के प्रतिकूल परिणामों को लेकर है। उनका यह गीत आपसी प्रेम और भावनाओं के महत्व का एहसास कराता है और तकनीकी दुनिया से थोड़ा विश्राम लेने के लिए प्रेरित करता है, जब रिचा से इस म्यूजिक वीडियो और शिवानी कश्यप से उनके सहयोग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, शिवानी मेरी अच्छी दोस्त है और उनके गाने में काम करके मैं काफी खुश हूं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



