अक्षय कुमार की पैडमैन २५ जनवरी को रिलीज होने वाली थी ,लेकिन अब यह फिल्म २५ जनवरी को न रिलीज होकर अब ९ फरवरी को होगी। अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाये जाने को लेकर अक्षय कुमार का कहना है कि संजय लीला भंसाली और उनकी फिल्म पद्मावत ने काफी मुश्किलों का सामना किया है फिल्म में काफी पैसा लगा है उनको फिल्म रिलीज करने की ज्यादा जरुरत है ,इस लिए मैं अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा रहा हूँ।
उन्होंने कहा कि भंसाली सर ने मुझे अपनी फिल्म पोस्टपोंड करने को कहा और मै खुश की पद्मावत रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार ने कहा कि दोनों ही फिल्मे २५ तारीख को रिलीज हो सकती थी ,पर भंसाली की फिल्म पर बहुत कुछ दांव पर लगा है ,इस लिए अभी इसका रिलीज होना ज्यादा जरुरी है। अक्षय के अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाये जाने पर संजयलीला भंसाली ने कहा कि मैं अक्षय का जीवनभर आभारी रहूँगा।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



