कुछ समय पहले आमिर खान ने राकेश शर्मा की जिस बायोग्राफी को न कहा था अब उसी को शाहरुख ने हां कह दिया है। आमिर खान के न कहने से शाहरुख को बड़ा फायदा हुआ है, क्योंकि यह बड़े बजट की भव्य फिल्म बनने वाली है। लेकिन आमिर खान ने फिल्म को इसके लिये ही छोड़ा था क्योंकि वह इसको और भी भव्य बनाना चाहते थे, जो निर्माता के बजट से काफी ज्यादा था।
फिलहाल बात न बनने के चलते उन्होंने फिल्म को छोड दिया। अब उन्होंने अपना पूरा ध्यान महाभारत पर केंद्रित कर दिया है, जो पांच पार्ट में दस साल तक बनेगा। खैर, आमिर के इस फैसले से शाहरुख खान को फायदा हुआ है। उम्मीद है कि यह उनके लिये लकी फिल्म साबित होगी। आमिर खान ने फिल्म छोड़ते ही सबसे पहला काम किया, फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट को ये खबर देने का कि वो फिल्म नहीं कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा को ये खबर दी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



