प्रो रेसलिंग लीग 3 में शानदार फॉर्म में चल रही हरियाणा हैमर्स की टीम को बड़ झटका लगा है। हरियाणा की आइकॉन स्टार और ओलम्पिक के साथ-साथ मौजूदा विश्व चैम्पियन हेलेन मारोलिस चोट की वजह से शनिवार को मुम्बई महारथी के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में नहीं खेल पाएंगी।
हेलेन ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम के डॉक्टर और अपने निजी डॉक्टर से बातचीत करने के बाद उन्होंने फैसला किया कि वह मुम्बई महारथी के खिलाफ होनेवाले मुकाबले में नहीं खेलेंगी। हालांकि हेलेन ने यह भी साफ किया है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और उम्मीद है कि वह सेमीफाइनल से पहले अपनी टीम के लिए मैट पर उतरेंगी।
हरियाणा हैमर्स की टीम ने हेलेन की जगह ललिता सहरावत को शामिल किया है। ललिता 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत विजेता हैं जबकि 2015 के एशियन चैम्पियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था। उल्लेखनीय है कि हेलेन ने अपना पिछला मुकाबला पंजाब रॉयल्स की पूजा ढांडा के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ था। उसी मैच के दौरान हेलेन चोटिल हो गई थीं। हेलेन ने अपने खेले तीन मुकाबलों में से दो जीते हैं जबकि पंजाब की पूजा ढांडा के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ था।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



