अथिया शेट्टी को छोड़ इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ नजर आये क्रिकेटर केएल राहुल, फैंस ने बताया सोलमेट

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल एक तरह जहां अपनी शानदार बैटिंग परफॉरमेंस को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है, वहीं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते है। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमे वो एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ नजर आ रहे है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल एक तरह जहां अपनी शानदार बैटिंग परफॉरमेंस को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है, वहीं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते है। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमे वो एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ नजर आ रहे है।  
दोनों तस्वीर में काफी करीब नजर आ रहे है और दोनों के बीच डेटिंग की ख़बरें भी खूब आ रही है। फिल्म मुन्ना माइकल फेम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ अक्सर राहुल को हैंगआउट करते हुए स्पॉट किया गया है। 
हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप और डेटिंग की ख़बरों पर कोई बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस ने दोनों को सोलमेट कहते हुए , दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया है। साथ ही फैंस ने राहुल को कोरोना वायरस से बचने की सलाह भी दी है। 

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर केएल राहुल के एक फैन पेज ने शेयर की हैं। बता दें इससे पहले भी केएल राहुल का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। अब इस कपल के बीच प्यार है या सिर्फ दोस्ती ये तो समय ही बताएगा पर खबर ये भी आ रही है कि राहुल जल्द सगाई करने वाले है। 
बीते दिनों सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ भी केएल राहुल के अफेयर की ख़बरें खूब वायरल हुई थी। अथिया के साथ राहुल ने कई तस्वीरें भी शेयर की थी और उनके जन्मदिन पर बेहद प्यारभरा मैसेज भी शेयर किया था। हालांकि अथिया से अपने रिश्ते के बारे में भी राहुल ने कोई बयान नहीं दिया था। 
अथिया से पहले केएल राहुल का नाम जन्नत फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान के साथ भी जुड़ा था। सोनल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि राहुल एक शानदार क्रिकटर है और वो उनकी फैन है।  साथ ही उन्होंने बताया था कि राहुल के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। 

Ujjwal Jain